'मोदी के सगे अमिताभ मंजन का विज्ञापन छोड़ बनारस में लगायें झाड़ू'
वाराणसी। एक बार फिर से सपा नेता अमर सिंह ने अभिनेता अमिताभ बच्चन पर निशाना साधा है। डिंपल और जयाप्रदा संग गुरू पूर्णिमा के मौके पर पूजा करने काशी पहुंचे अमर सिंह उस समय एकदम से भड़क गये जिस समय लोगों ने उनसे बनारस की स्वच्छता को लेकर प्रश्न किये।
अमर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के इस समय बेहद करीबी बने हुए अमिताभ बच्चन दंत मंजन और सीमेंट का विज्ञापन छोड़कर यहां बनारस में आकर झाड़ू क्यों नहीं लगाते हैं। मालूम हो कि अमिताभ बच्चन यूपी में स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर हैं इसलिए अमर सिंह ने उन पर तंज कसा है।
अमर सिंह ने आगे कहा कि मिस्टर अमिताभ बच्चन यूपी के हैं और उन्होंने ब्रांड एम्बेसडर बनना स्वीकार किया है तो अब उन्हें अन्य विज्ञापन छोड़कर यूपी में आकर इलहाबाद और बनारस में हाथों में झाड़ू लेकर सफाई करनी चाहिए।
सपा में अपनी दूसरी इनिंग खेलने वाले अमर सिंह और अमिताभ बच्चन के रिश्तों में अब पहले वाली मिठास नहीं है। हालांकि बच्चन फैमिली की ओर अमर सिंह की खुले तौर पर कभी कुछ गलत-सलत कहा नहीं जाता है लेकिन अमर सिंह गाहे-बेगाहे अमिताभ या उनके परिवार पर तंज कसने से बाज नहीं आते हैं।













Click it and Unblock the Notifications