'जान से मारने की मिल रही धमकियां', जमानत के लिए SC पहुंचे मोहम्मद जुबैर, शुक्रवार को होगी सुनवाई
नई दिल्ली, 07 जुलाई: फैक्ट चेकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज के सह-संपादक मोहम्मद जुबैर ने मोहम्मद जुबैर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जुबैर ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। इसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई के लिए सहमत हो गया है।
Recommended Video

जानिए क्या है पूरा मामला?
बता दें, हिंदू शेर सेना के सीतापुर जिलाध्यक्ष भगवान शरण ने एक जून को भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा-67 के तहत फैक्ट चेकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ एफआईआर लिखवाई थी। दिल्ली पुलिस ने जुबैर को ट्वीट के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में 27 जून को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने जुबैर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 120 बी (आपराधिक साजिश) और 201 (सबूत नष्ट करना) तथा विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम की धारा 35 के प्रावधान भी लगाए हैं।
जुबैर की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को करेगा सुनवाई
मोहम्मद जुबैर की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कोलिन गोन्जाल्विस ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जुबैर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद जुबैर ने सु्प्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जमानत याचिका में उन्होंने मामले पर तत्काल सुनवाई करने का अनुरोध करते हुए कहा कि उनकी जान को खतरा है, क्योंकि लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने के लिए राजी हो गया है। न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि मामले को सीजेआई की मंजूरी के बाद शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications