नए साल पर अक्षय कुमार ने खास वीडियो साझा कर, अलग अंदाज में लोगों को दी 2021 की बधाई
Akshay Kumar: नए साल की शुरुआत के सात ही फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने सूरज की पहली किरण के साथ लोगों के लिए प्रार्थना की है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करके लोगों को नए वर्ष की बधाई देते हुए गायत्री मंत्र का पाठ किया है। अक्षय कुमार ने गायत्री मंत्र का पाठ करते हुए वीडियो साझा करके लिखा, 2021 की पहली सूरज की किरण, अगर आपने ना देखी हो तो। आप सभी की सफलता और खुशी के लिए प्रार्थना कर रहा हूं, आप सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं।

गायत्री मंत्र का किया पाठ, लोगों के लिए की प्रार्थना
बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ एक फोटो साझा की थी और अपने तमाम फैंस को नए साल की बधाई दी थी। इसके बाद आज सुबह की सूरज की पहली किरण के साथ एक बार फिर से अक्षय ने लोगों को नए वार्ष की बधाई दी है। अक्षय ने जो वीडियो साझा किया है उसमे खुद अक्षय नजर नहीं आ रहे हैं बल्कि उनकी आवाज सुनाई दे रही है। वह सूरज की किरण के साथ अक्षय की गायत्री मंत्र का पाठ करते हुए आवाज आती है।

पत्नी का मनाया था जन्मदिन
इससे पहले अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाया था और सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी ट्रिप की फोटो भी साझा की थी। अक्षय की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अक्षय फिलहाल सारा अली खान और धनुष के साथ अतरंगी रे फिल्म की शूंटिंग कर रहे थे। अक्षय इस फिल्म में बिल्कुल ही नए अंदाज में नजर आएंगे जिसमे वह इससे पहले कभी नजर नहीं आए। । फिल्म को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है।

बेल बॉटम में नजर आएंगे अक्षय
इसके अलावा अक्षय कुमार की एक और फिल्म बेल बॉटम आने वाली है जिसमे अक्षय वानी कपूर, पृथ्वीराज और मानुषी चिल्लर के साथ नजर आएंगे। साथ ही इस साल माना जा रहा है कि अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हो सकती है। यह फिल्म बहुत पहले बनकर तैयार हो गई थी। लेकिन कोरोना की वजह से इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया। से में देखे वाली बात यह है कि कब इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications