Akshay Kumar: स्विच बोर्ड में छिपा बैठा था मेंढक, अक्षय कुमार ने जैसे ही लगाया फोन का चार्जर...

नई दिल्ली। Akshay Kumar News : बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार एक्टर अक्षय कुमार के साथ हाल ही में एक ऐसा वाकया हुआ जिसे वह फैंस के साथ शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए। दरअसल, अक्षय अपना फोन चार्ज करने के लिए इलेक्ट्रिक स्विच (Electric switch) की तलाश कर रहे होते हैं लेकिन, जैसे ही वह चार्जर लगाने के लिए बोर्ड की तरफ बढ़ते हैं, तो अंदर बैठे एक जीव को देख हैरान रह जाते हैं। हालांकि यह कोई खतरनाक जीव नहीं बल्कि मेंढक (Frog) था, जो स्विच बोर्ड (Frog in switch board) में घुसा हुआ था। हो सकता है कि वह उसका रहने का ठिकाना हो।

अक्षय कुमार का हुआ मेंढक से सामना

अक्षय कुमार का हुआ मेंढक से सामना

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने इंस्टाग्राम पर स्विच बोर्ड में बैठे मेंठक की तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ यह वाकया शेयर किया है। सोशल मीडिया पर लोग मेंढक की तस्वीर पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अतरंगी रे' (Atrangi Re) की शूटिंग में व्यस्त हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अक्षय अक्सर फैंस को अपडेट करने के लिए अपनी फोटो और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

स्विच बोर्ड के अंदर बैठा था मेंढक

स्विच बोर्ड के अंदर बैठा था मेंढक

हाल ही में उन्होंने इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड के अंदर बैठे एक मेंढक की तस्वीर शेयर की जो काफी वायरल हो रही है। फोटो के साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा, 'मैं अपना फोन चार्ज करने के लिए स्विच की तलाश कर रहा था लेकिन अब लगता है कि मुझे कोई और जगह ढूंढ़नी पड़ेगी, यहां पहले से ही किसी का कब्जा है।' अक्षय द्वारा पोस्ट की गई इस मजेदार तस्वीर पर फैंस भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

फोटो में देखा जा सकता है कि काले रंग के इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड के अंदर तारों के बीच एक मेंढक बैठा दिखाई दे रहा है। देखने में मेंढक काफी बड़ा लग रहा है लेकिन उसका आधा शरीर ही नजर आ रहा है। इस फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'न्यू ईयर के खास मेहमान।' वहीं एक यूजर ने अक्षय को ट्रोल करते हुए लिखा, 'अमीर लोगों के यहां स्विच ऐसे दिखते हैं।'

अक्षय ने अलग अंदाज में फैंस को दी थी 2021 की बधाई

अक्षय ने अलग अंदाज में फैंस को दी थी 2021 की बधाई

न्यू ईयर के मौके पर एक्टर अक्षय कुमार ने एक खास वीडियो शेयर कर फैंस को 2021 की बधाई दी थी। इस वीडियो में अक्षय कुमार ने गायत्री मंत्र का पाठ किया। इसके अलावा उन्होंने कैप्शन में लिखा, '2021 की पहली सूरज की किरण, अगर आपने ना देखी हो तो। आप सभी की सफलता और खुशी के लिए प्रार्थना कर रहा हूं, आप सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं।' इससे पहले अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ एक फोटो साझा की थी और अपने तमाम फैंस को नए साल की बधाई दी थी।

यह भी पढ़ें: अक्षय ने रोमांटिक अंदाज में Lucky Charm ट्विंकल को किया Bday विश, कभी इनके लिए 'अनलकी' थी उनकी बीवी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+