अक्षय ने रोमांटिक अंदाज में Lucky Charm ट्विंकल को किया Bday विश, कभी इनके लिए 'अनलकी' थी उनकी बीवी
Akshay Kumar wishes his Wife Twinkle happy birthday with Romantic Note:आज बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना 47 बरस की हो गईं हैं, उनके पति और फिल्मी दुनिया के 'सबसे बड़े खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में अपनी Better Half को जन्मदिन की बधाई दी है। अक्षय ने पत्नी के लिए सोशल मीडिया पर एक कपल तस्वीर के साथ एक टचिंग पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा कि 'जिंदगी के फैसलों पर सवाल उठाने वाला एक और साल। मुझे खुशी है कि जिंदगी के इन सभी फैसलों में तुम मेरे साथ हो, हैपी बर्थडे टीना।' फोटो में दोनों मुस्कुराते हुए पार्क में साइकिल के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अक्षय ने रोमांटिक अंदाज में ट्विंकल को किया Bday विश
दोनों की तस्वीरों को उनके फैंस ने काफी लाइक किया है और सभी ट्विंकल को बर्थडे विश कर रहे हैं। मालूम हो अपनी बेबाकी के लिए मशहूर ट्विंकल और अक्षय की शादी को 17 जनवरी 2021 को 20 साल पूरे होने वाले हैं। बॉलीवुड के लविंग कपल्स में से एक इन दोनों को शादी से दो बच्चे हैं।
बॉलीवुड की बड़ी खबर थी अक्षय-ट्विंकल की शादी
गौरतलब है कि ट्विंकल से शादी से पहले अक्षय कुमार का नाम कई फिल्मी तारिकाओं से जुड़ा था लेकिन उनकी मंजिल ट्विंकल खन्ना होंगी ये किसी ने नहीं सोचा था, दोनों की शादी की खबर बॉलीवुड के लिए काफी चौंकाने वाली थी।

Twinkle को अपना 'लकीचार्म' मानते हैं अक्षय कुमार
हिंदी सिनेमा के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना और 'बॉबी' गर्ल डिंपल की बड़ी बेटी ट्विंकल को अक्षय कुमार अपना लकीचार्म मानते हैं। अपने लगभग हर इंटरव्यू में अक्षय यही कहते हैं कि ट्विंकल के आते ही उनकी लाइफ एकदम पलट गई, अपनी सफलता का सारा श्रेय वो अपनी बीवी को ही देते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि जिस ट्विंकल खन्ना को अक्षय अपना 'लकीचार्म' कहते हैं वो ही ट्विंकल खन्ना कभी किसी के लिए 'अनलकी' भी थीं।

शादी से पहले अभिषेक कपूर से था ट्विंकल का अफेयर
जी हां, यहां बात हो रही है फिल्म अभिनेता-निर्माता-निर्देशक अभिषेक कपूर की, दरअसल शादी से पहले ट्विंकल और अभिषेक कपूर रिलेशनशिप में थे। अभिषेक और ट्विंकल की दोस्ती बहुत पहले से थी जो कि साल 1997 में आयी फिल्म 'उफ्फ यह मोहब्बत' के सेट पर प्यार में बदल गई थी लेकिन यह प्यार ज्यादा लंबा चल नहीं पाया क्योंकि फिल्म बुरी तरह से पिट गई।

अभिषेक ने ट्विंकल को माना 'अनलकी'
जिसके बाद ऐसा कहा जाता है कि अभिषेक को बतौर हीरो काम ही नहीं मिला और इसलिए ही अभिषेक को लगने लगा कि ट्विंकल उनके लिए शायद लकी नहीं है और उन्होंने ट्विंकल से सारे रिश्ते तोड़ लिए लेकिन इस दर्दनाक दर्द के बाद ट्विंकल की लाइफ में अक्षय की एंट्री हुई और नतीजा आपके सामने हैं। आज अक्षय कुमार फिल्मी दुनिया के 'सबसे बड़े खिलाड़ी' कहे जाते हैं और ट्विंकल अपने दो बच्चों के साथ अपनी घर-गृहस्थी में काफी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications