Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन राजस्थान में होगी टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया एलान

जयपुरः अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को राजस्थान में टैक्स फ्री कर दिया गया है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने फिल्म को टैक्स फ्री करते हुए एलान किया है कि 'पैडमैन' को देखने वाले दर्शकों को ना तो केंद्रीय जीएसटी देना होगा और न ही स्टेट जीएसटी देना होगा।

akshay kumar movie PadMan made tax-free in Rajasthan

ये टैक्स घटने के बाद फिल्म देखने पर लगने वाले टिकट की कीमत कम हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री चाहती हैं कि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस फ़िल्म को देखें।

ताकि स्वच्छता के संदेश को दूर-दूर तक फैलाया जा सके। वसुंधरा राजे ने ये एलान भी किया है कि स्कूल और कॉलेजों में सैनिटरी पैड मशीनों को इंस्टॉल किया जाएगा।

बता दें, अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को जाने-माने लेखक के वी विजयेंद्र ने लिखा है। विजयेंद्र, फिल्‍म 'बाहुबली' के निर्देशक राजामौली के पिता हैं और फिल्‍म 'बाहुबली' के दोनों भागों को उन्‍होंने ही लिखा है।

फिल्म ने अपनी रिलीज के हफ्ते भर के अंदर अच्छी-खासी कमाई कर ली है। फिल्म ने रिलीज के महज 8 दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

हालांकि, इस हफ्ते अक्षय कुमार की फिल्म को मनोज वाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'अय्यारी' और हॉलीवुड फिल्म 'ब्लैक पैंथर' से चुनौती मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज, पल-पल की अपडेट्स LIVE

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+