त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: 41 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 78.56 % वोटिंग
नई दिल्ली। त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग हुई है। प्रदेश की 60 में से 59 सीटों पर जनता ने आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। एक सीट पर सीपीएम उम्मीदवार रामेंद्र नारायण देब बर्मा की मौत के बाद चुनाव टल गया है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सारी तैयारियां अच्छे से की गईं थी।

LIVE Feed
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य में चार रैलियों को संबोधित किए जाने के साथ ही बीजेपी ने यहां जमकर प्रचार किया है. इस प्रचार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी और स्मृति ईरानी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गज नेता शामिल हुए थे।
त्रिपुरा चुनाव में बीजेपी जीत का कोई भी मौका गंवाना नहीं चाहती है। यही वजह है कि पीएम नरेंद्र मोदी खुद त्रिपुरा के दौरे पर गए और पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया। बीजेपी ने यहां लेफ्ट फ्रंट को टक्कर देने के लिए इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ गठबंधन किया है। बीजेपी राज्य की 60 में से 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि सहयोगी दल आईपीएफटी नौ सीटों पर दांव आजमा रही है। त्रिपुरा में सत्तारूढ़ लेफ्ट फ्रंट की बात करें तो सबसे बड़ी पार्टी सीपीआई-एम राज्य की 60 में से 57 सीटों पर लड़ रही है, जबकि अन्य वामपंथी दल- आरएसपी, फॉरवर्ड ब्लॉक और सीपीआई 1-1 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी की बात करें तो वह 51 सीटों पर लड़ रही है, जबकि 9 सीटें उसने अपने सहयोगी दल को दी है।
चुनाव आयोग ने प्रदेश में कुल 3,214 मतदान केंद्र बनाए हैं। त्रिपुरा में 25,73,413 वोटर हैं, इनमें 13,05,375 पुरुष और 12,68,027 महिला मतदाता हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में 47,803 नए वोटर मतदान करेंगे। पूर्वोत्तर के इस राज्य में पिछले 25 साल से वाम मोर्चे की सरकार है। त्रिपुरा में अब तक मुख्य मुकाबला सीपीआई-एम और कांग्रेस के बीच होता आया है, लेकिन इस बार राज्य के सीएम माणिक सरकार ने खुद माना है कि लेफ्ट फ्रंट का मुकाबला बीजेपी से है।












Click it and Unblock the Notifications