वे गद्दार हैं...,औरंगजेब की तारीफ करने वाले अबू आजमी का अखिलेश यादव ने किया समर्थन तो भड़के बिहार के मंत्री
Aurangzeb Row: औरंगजेब की तारीफ करने वाले महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को बुधवार को विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है। अबू आजमी के निलंबन का समाजवादी पार्टी के मुखिया आखिलेश यादव ने विरोध किया है और अबू आजमी का समर्थन करते हुए कहा कि अबू आजमी का ये निलंबन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन है।
औरंगजेब की तारीफ में कसीदे पढ़ने वाले अपने विधायक अबू आजमी का अखिलेश यादव द्वारा समर्थन किए जाने की जमकर आलोचना हो रही है। वहीं अब बिहार के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा औरंगजेब जैसे लुटेरे की तारीफ करने वाले लोग द्रेशद्रोही हैं। इसके साथ नीरज कुमार सिंह ने अबू आजमी का समर्थन करने वाले अखिलेश यादव तक को गद्दार कहा है।

'औरंगजेब जैसे लुटेरे की तारीफ करने वाले देशद्रोही'
बता दें सपा विधायक अबू आज़मी को महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के शेष समय के लिए निलंबित किए जाने पर मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा पूरे देश को पता है कि औरंगजेब एक लुटेरा शासक था जिसने इस देश को लूटा और इस देश को बांटने का काम किया। ऐसे लुटेरे का दो नाम लेगा उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। औरंगजेब जैसे लुटेरे की तारीफ करने वाला देशद्रोही के समान है।
अखिलेश यादव पर भड़के बिहार के मंत्री
इसके साथ ही बिहार के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा ने औरंगजेब पर दिए गए बयान को लेकर समपा प्रमुख अखिलेश यादव के द्वारा विधायक अबू आजमी के समर्थन की आलोचना की। नीरज कुमार सिंह ने कहा जो लोग आजमी के समर्थन में बोलते हैं, वे देशद्रोही हैं।
अखिलेश यादव ने अबू आजमी के समर्थन में ऐसा क्या कहा?
दरअसल, बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा सत्र में भारी बवाल के बाद सपा विधायक अबू आजमी को औरंगजेब की तारीफ करने वाले बयान को लेकर सत्र से निलंबित कर दिया गया। इसके बाद मुखिया अखिलेश यादव ने अबू आजमी के समर्थन में एक पोस्ट लिखी "अगर निलंबन का आधार विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा, तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अधीनता में क्या अंतर रह जाएगा? चाहे हमारे विधायक हों या सांसद, उनकी निडर बुद्धि बेजोड़ है। अगर कुछ लोग सोचते हैं कि 'निलंबन' से उन पर लगाम लगाई जा सकती है, तो यह उनकी नकारात्मक सोच का बचकानापन है।"
अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ में क्या कहा?
अबू आज़मी ने 3 मार्च को एक कार्यक्रम में कहा था कि "औरंगजेब एक "क्रूर प्रशासक" नहीं था और उसने "कई मंदिर बनवाए"। आजमी ने ये भी कहा मुगल सम्राट और छत्रपति संभाजी महाराज के बीच लड़ाई राज्य प्रशासन के लिए थी, न कि हिंदू और मुस्लिम के बारे में। उन्होंने कहा ये भी कहा था कि औरंगजेब के समय में भारत देश सोने की चिडि़या कहलाता था।
पटना, बिहार: समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी को महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के शेष समय के लिए निलंबित किए जाने पर मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा, "पूरे देश को पता है। औरंगज़ेब एक लुटेरा शासक था जिसने इस देश को लूटा और इस देश को बांटने का काम किया। ऐसे लुटेरे का दो नाम लेगा… pic.twitter.com/cla0eYBvZM
— IANS Hindi (@IANSKhabar) March 5, 2025












Click it and Unblock the Notifications