'मैंने तो...फिर भी कर दिया गया सस्‍पेंड', निलंबन के बाद सपा विधायक अबू आजमी का फूटा दर्द, देखें Video

Abu Azmi Suspended: महाराष्‍ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करना बहुत महंगा पड़ा। औरंगजेब की तारीफ करते हुए उसे भारत का महान बांदशाह बताए जाने वाले अबू आजमी के बयान पर बुधवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। इस हंगामे के बीच स्‍पीकर ने अबू आजमी को मौजूदा महाराष्‍ट्र विधानसभा सत्र से निलंबित कर दिया।

महाराष्‍ट्र विधानसभा सत्र से निलंबित किए जाने के बाद सपा विधायक अबू आजमी ने एक वीडियो जारी किया है, और बताया की आखिर औरंगजेब पर जो उन्‍होंने बयान दिया उसको क्‍यों उन्‍होंने वापस लिया।

Abu Azmi

महाराष्ट्र के मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने विधानसभा से सस्‍पेंड होने के बाद जो वीडियो जारी किया उसमें ये कहा कि विधानसभा सत्र चले ये सुनिश्चित करने के लिए मैंने अपना बयान वापस लेने की बात कही। मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा। फिर भी, विवाद है और सदन की कार्यवाही रोकी जा रही है।

अबू आजमी ने कहा सदन चले और बजट सत्र के दौरान कुछ काम हो, ये सुनिश्चित करने के लिए, मैंने वह बयान वापस ले लिया जो मैंने विधानसभा के बाहर दिया था, फिर भी, मुझे निलंबित कर दिया गया है।"

इसके साथ अबू आजमी ने कहा महाराष्‍ट्र में चार सालों से नगरपालिका के चुनाव नहीं हो सका है, गतियों में समस्‍याओं का अंबार है, इन सभी मुद्दों पर सदन में बात हो इसलिए मैंने अपनी सदन के बाहर कहीं बात को वापस ले लिया, जब‍ि‍क मैंने कुछ गलत नहीं कहा, जो इतिहास में लिखा है उसे ही मैंने दोहराया, इसके बावजूद मुझे सस्‍पेंड कर दिया।

अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ में क्‍या दिया था बयान?

3 मार्च को एक कार्यक्रम के दौरान सपा विधायक अबू आजमी ने कहा था "औरंगजेब के शासनकाल के दौरान, भारत एक समृद्ध राष्ट्र में तब्दील हो गया, तब भारत को "सोने की चिड़िया" कहा जाता है। औरंगजेब को एक क्रूर शासक के रूप में चित्रित किया जाता है इसके बावजूद कुछ लोगों का मानना ​​है कि वह एक न्यायप्रिय सम्राट था जो धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करता था। उसके काल के दौरान संघर्ष धार्मिक कलह से ज़्यादा शासन को लेकर थे। उसके शासन में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच कोई लड़ाई नहीं हुई। वास्तव में, औरंगजेब के कार्यकाल में कई हिंदू मंदिरों का निर्माण हुआ, जो धार्मिक सहिष्णुता के उस स्तर को दर्शाता है जो अक्सर उसके शासन से जुड़ा नहीं होता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+