President Election : अखिलेश बोले- राष्ट्रपति ऐसा होना चाहिए जो सरकार को अर्थव्यवस्था की स्थिति बता सके
लखनऊ, 18 जुलाई: राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा के समर्थन में वोट करने की बात कहते हुए सपा प्रमुख यादव ने कहा कि देश में कोई ऐसा होना चाहिए जो सरकार को समय समय पर अर्थव्यवस्था की स्थिति बता सके। अखिलेश ने श्रीलंका का जिक्र करते हुए कहा कि वहां का हाल देखिए। इसलिए राष्ट्रपति ऐसा होना चाहिए, जो इस बारे में सरकार को समय समय पर बता सके। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, ''आज 'राष्ट्रपति चुनाव-2022' में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए लखनऊ में मतदान किया। भारत का महान लोकतंत्र और अधिक सशक्त हो, प्रभु श्री राम से यही कामना है।''

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, शाम पांच बजे तक होगा मतदान
बता दें, देश के अगले राष्ट्रपति के लिए आज चुनाव हो रहे हैं। देशभर के 4,800 सांसद और विधायकों ने वोटिंग सुबह 10 बजे से शुरू कर दी है। मतदान शाम 5 बजे तक होगा। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के रिटायर होने के बाद एनडीए की तरफ से द्रौपदी मूर्मु और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्हा इस पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। आंकड़े द्रौपदी मूर्मु के पक्ष में है।
चुनाव से पहले यशवंत सिन्हा ने मीडिया के सामने की ये अपील
चुनाव से ठीक एक दिन पहले विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने मीडिया के सामने अपील करते हुए कहा कि वो चाहते हैं कि भाजपा के उनके पुराने साथी उन्हें वोट करें। पीएम नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने संसद में नए राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए अपना वोट डाल दिया है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद मनमोहन सिंह ने भी राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में वोट डाला। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा में वोट डाला। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications