SIR पर प्रदर्शन कर रहे Akhilesh Yadav को पुलिस ने रोका, तो बैरिकेड्स फांदकर धरने पर बैठ गए
SIR Protest Akhilesh Yadav: बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन (SIR) के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने सोमवार को संसद भवन से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी सांसदों को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह पर बैरिकेड्स लगा रखे थे। समाजवादी पार्टी के सांसद और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को जब पुलिसकर्मियों ने बैरिकेड्स के आगे जाने से रोका, तो वह उसे फांदकर धरने पर बैठ गए। अखिलेश का यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया अलायंस' के नेता बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान कथित धांधली का आरोप लगा रहे हैं। सोमवार को विपक्षी दलों की ओर से विरोध मार्च निकाला गया, जिसमें अखिलेश यादव भी शामिल हुए थे। अखिलेश यादव इस दौरान बैरिकेड्स फांदकर धरने पर बैठ गए।

Akhilesh Yadav लगातार चुनाव में धांधली का आरोप लगा रहे
विपक्षी दलों के नेता चुनाव में धांधली का आरोप लगा रहे हैं। अखिलेश यादव ने 2024 लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद भी आरोप लगाया था कि उत्तर प्रदेश में अगर निष्पक्ष चुनाव हुए होते, तो इंडिया गठबंधन की सीटें और ज्यादा आतीं। उन्होंने इससे पहले 2022 विधानसभा चुनावों में भी धांधली का आरोप लगाया था। अब बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन के मुद्दे पर वह मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर हमलावर हैं। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार समेत कई विपक्षी दल के नेता वोटों की धांधली और SIR में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग पर हमलावर हैं।
यह भी पढ़ें: 'बिहार में एक एड्रेस पर 3 लाख वोटर्स', तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, SIR प्रक्रिया को बताया मजाक
अखिलेश यादव बोले, 'संविधान बचाने के लिए हर तरह के संघर्ष के लिए तैयार हैं'
समाजवादी पार्टी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार इतनी डरी हुई है कि विरोध-प्रदर्शन के हमारे लोकतांत्रिक अधिकार का भी हनन कर रही है। पुलिस विपक्षी सांसदों को भारत के चुनाव आयोग की ओर मार्च करने से रोक रही थी। उन्होंने कहा कि हमें आज आगे जाने से रोका जा सकता है, लेकिन विपक्ष की आवाज को दबाई नहीं जा सकती है। संविधान बचाने के लिए अगर सड़क पर संघर्ष करना होगा, तो हम उसके लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: Akhilesh Yadav बोले- किसानों के साथ धोखा कर रही भाजपा, खाद की बोरियों में भी अब नहीं रहा भरोसा












Click it and Unblock the Notifications