'बिहार में एक एड्रेस पर 3 लाख वोटर्स', तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, SIR प्रक्रिया को बताया मजाक
Tejashwi Yadav election commission: बिहार की राजनीति में चुनाव आयोग और मतदाता सूची को लेकर नया विवाद उभर गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब राजद के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में मतदाता सूची में 3 लाख से अधिक लोगों के पते में मकान नंबर '0000' या '00000' दर्ज है, जो चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए सरकार और चुनाव आयोग से इस गड़बड़ी को तुरंत सुधारने की मांग की है। राजनीतिक गलियारों में तेजस्वी यादव का यह बयान एक बड़ा मुद्दा बन गया है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक प्रणाली में सेंध लगाना बताया है और चुनाव आयोग से जवाब मांगा है।

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
तेजस्वी यादव ने तंज़ कसते हुए कहा, "ये तो मजाक है। आखिर ऐसी कौन सी प्रक्रिया होगी जिसमें लाखों लोगों के पते में मकान नंबर '0000' दर्ज हो सकता है?" उन्होंने आगे कहा कि यह स्थिति चुनावी व्यवस्था और पारदर्शिता के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उनके मुताबिक, इससे साफ होता है कि मतदाता सूची तैयार करते समय भारी लापरवाही बरती गई है और मतदाताओं की सही-सही जानकारी जुटाने में कोताही हुई है।
Patna, Bihar: Addressing a press conference, RJD leader Tejashwi Yadav says, "Three lakh houses have been assigned house numbers like '000' or '000/0000,' which is absurd... What kind of SIR process is this? We believe that Vijay Sinha and the Election Commission, especially the… pic.twitter.com/FiVOKfDWKr
— IANS (@ians_india) August 10, 2025
ये भी पढ़ें Tejashwi Yadav ने दो वोटर आईडी कार्ड विवाद पर दी सफाई, चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया पर फिर दागे तीखे सवाल
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर भी लगाया आरोप
इसके अलावा RJD नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मौजूदा डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि, उनके पास दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दो EPIC (मतदाता पहचान) नंबर दर्ज हैं। तेजस्वी के मुताबिक, एक मतदाता सूची में उनकी उम्र 57 साल दर्ज है, जबकि दूसरी में 60 साल, और यह जानकारी चुनाव आयोग के एप्लिकेशन पर भी उपलब्ध है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह गड़बड़ी नई मतदाता सूची में भी मौजूद है, जिसकी प्रति सभी दलों के जिला अध्यक्षों को दी गई है।
तेजस्वी के आरोप पर डिप्टी सीएम ने दी सफाई
राजद नेता तेजस्वी यादव के आरोपों पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, 'पहले मेरा पूरा परिवार पटना में दर्ज था। अप्रैल 2024 में मैंने लखीसराय विधानसभा में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया। साथ ही, वहां से नाम हटाने का फॉर्म भी भरा। मेरे पास इसका प्रमाण है। किसी कारण से नाम नहीं हट पाया, तो मैंने बीएलओ को बुलाकर लिखित आवेदन दिया और रसीद ली... मेरे पास दोनों दस्तावेज हैं। मेरा डिलीशन फॉर्म रिजेक्ट हो गया... मैं सिर्फ एक ही जगह से वोट करता हूं। पिछली बार भी लखीसराय से ही वोट किया था और इस बार भी वहीं से फॉर्म भरा है।'
ये भी पढ़ें Tejashwi Yadav ने रक्षाबंधन पर खेला इमोशनल कार्ड, 'मेरे नाम की राखी बांधें, 70 हजार करोड़ का शगुन दूंगा'












Click it and Unblock the Notifications