'बहुजन मूवमेंट का अपमान..', राहुल गांधी पर भड़के आकाश आनंद, उदित राज के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Akash Anand: मायावती के भतीजे और बीएसपी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए उदित राज पर कार्रवाई की मांग की है। आकाश आनंद ने कहा, 'दलित छात्रों के साथ फोटो खिंचवाने से राहुल गांधी दलितों के हितैषी नहीं बन सकते हैं।'
आकाश आनंद ने रविवार 23 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक न्यूज़ चैनल का वीडियो शेयर किया है। साथ ही, लिखा, 'कांग्रेस के ये नेता बहुजन मूवमेंट का लगातार अपमान कर रहे हैं। करोडों दलितों, शोषित, वंचित, अल्पसंख्यक समाज का स्वाभिमान जगाने वाले, संविधान शिल्पी बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी क्या कांग्रेस की मेहरबानी की वजह से पूज्यनीय हैं?'

इतना ही नहीं, आकाश आनंद ने आगे लिखा, पहले मायावती का गला घोंटने की धमकी देने के बाद कांग्रेस के इस राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बाबासाहेब के योगदान पर जो अशोभनीय टिप्पणी की है उससे जाहिर होता है कि बाबा साहेब के प्रति कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व के कैसे विचार हैं।
आकाश आनंद ने आगे लिखा कि संसद में शोर करने और दलित छात्रों के साथ फोटो खिंचवाने से राहुल गांधी दलितों के हितैषी नहीं बन सकते हैं। उन्हें बाबासाहेब का अपमान करने वाले इस अवसरवादी नेता को तत्काल पार्टी से बाहर करना चाहिए। मैं ये साफ कर दूं कि बाबा साहेब करोड़ो बहुजनों के भगवान हैं। हम अपने भगवान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता और प्रवक्ता उदित राज ने हाल ही में मायावती को लेकर विवादित बयान दिया था। इस बयान के बाद आकाश आनंद ने उदित राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की यूपी पुलिस से मांग की थी। तो वहीं, उदित राज ने आकाश आनंद और उनके समर्थकों से जान का खतरा जाते हुए दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
वहीं, अब आकाश आनंद के इस पोस्ट से कांग्रेस और बीएसपी के बीच तनाव और बढ़ गया है। बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मायावती को लेकर एक बयान दिया था। मायावती को लेकर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर रायबरेली में उनका विरोध शुरू हो गया है। बहुजन स्वाभिमान मंच ने राहुल गांधी के विरोध में चौक-चौराहों पर कई जगह पोस्ट लगाए है। इन पोस्टों में राहुल गांधी पर दलितों को गुमराह करने का आरोप लगाया था।
ये भी पढ़ें: UP Politics: कृष्ण के उपदेश का हवाला देकर उदित राज ने क्यों कहा- 'मायावती का गला घोंटने का वक्त'?












Click it and Unblock the Notifications