बेदी पर माकन का कमेंट..कहा 'चलो अन्ना के सब बच्चे सेट हो गए'
नई दिल्ली। गुरूवार को देश की पहली महिला आईपीएस और अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन की मजबूत कड़ियों में से एक किरण बेदी ने भाजपा ज्वाइन कर ली है जिसके बाद प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार जारी है। जहां आप पार्टी ने किरण बेदी के इस कदम पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने किरण बेदी पर गहरा कमेंट किया है। कांग्रस चुनाव में कांग्रेस के पालनहार बने आजय माकन ने ट्विट के जरिये किरण बेदी पर निशाना साधा है।
अजय माकन ने ट्विटर पर लिखा है कि लीजिये 'अन्ना के सब बच्चे सेट हो गए'। हालांकि अजय माकन के ट्विट पर अरविंद केजरीवाल ने भी ट्विट के जरिये जवाब दिया और इस बार उनका ट्विट माकन की तरह ही किरण बेदी पर ही था।
केजरीवाल ने लिखा कि बिखरी हुई, हारती हुई, दिशाहीन और आपस में लडती हुई दिल्ली भाजपा के जहाज को क्या किरण जी बचा पाएंगी- ये असल प्रश्न है। हालांकि इससे पहले उन्होंने किरण बेदी का राजनीति में आने पर स्वागत किया था और ट्विट पर लिखा कि हम बहुत खुश हैं।
मालूम हो कि लोकपाल के हुए अन्ना हजारे के अंदोलन में अन्ना के किरण बेदी और अरविंद केजरीवाल ही दो मुख्य सिपाही थे जिनकी वजह से अन्ना के आंदोलन ने पूरे देश में हंगामा मचा दिया था। लोग अन्ना और लोकपाल के लिए सड़कों पर निकल आये थे, लेकिन इस आंदोलन को कोई सफलता ना मिल पाने के कारण अरविंद केजरीवाल ने राजनीति में कदम रखने का मन बनाया और उन्होंने आम आदमी पार्टी बनायी, उन्होंने बहुत कोशिश की थी किरण बेदी को अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए लेकिन किरण बेदी ने हमेशा कहा कि वो राजनीति मेंं आना नहीं चाहती है।
केजरीवाल के जाने के बाद अन्ना हजारे आंदोलन की मुख्य कड़ी किरण बेदी ही बन गई थीं और उन्होंने अन्ना के अर्जुन केजरीवाल की जगह इख्तियार कर ली थी लेकिन गुरूवार को अचानक सारी बातों से पर्दा उठ गया और कभी बीजेपी को हिंदूवादी पार्टी और मोदी को दागी बताने वाली किरण बेदी ने भाजपा ज्वाइन कर ली। कहा जा रहा है कि किरण बेदी नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।













Click it and Unblock the Notifications