अजय देवगन ने ट्वीट किया पत्नी का WhatsApp नंबर, पूरा देश करने लगा काजोल को फोन
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने सोमवार शाम एक ऐसा ट्वीट कर दिया, कि पूरा इंटरनेट पागल हो गया। अजय देवगन ने सोमवार शाम को अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये पत्नी काजोल का निजी नंबर शेयर कर दिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'काजोल देश में नहीं है।
Recommended Video


नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने सोमवार शाम एक ऐसा ट्वीट कर दिया, कि पूरा इंटरनेट पागल हो गया। अजय देवगन ने सोमवार शाम को अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये पत्नी काजोल का निजी नंबर शेयर कर दिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'काजोल देश में नहीं है। उनसे व्हाट्सऐप पर 98******00 पर कॉर्डिनेट कर लीजिए।' अजय देवगन के इस ट्वीट के बाद तो जैसे इंटरनेट पागल ही हो गया। काजोल का नंबर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर होने लगा और जल्द ही इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई।

अजय देवगन ने शेयर किया पत्नी का नंबर
अजय देवगन ने जैसे ही काजोल का व्हाट्सऐप नंबर ट्विटर पर शेयर किया, इसके बाद हर कोई उनका नंबर मिलाने लग गया। काजोल का नंबर सेव करने पर व्हाट्सऐप पर उनकी फोटो लगी दिखाई दे रही है। वहीं जब कोई उनके नंबर पर फोन करता है तो कॉल फॉरवर्ड कर दी गई है, ऐसा सुनाई देता है। इसके बाद काजोल का एक मैसेज आता है कि वो अपना मैसेज उनके व्हाट्सऐप पर भेज सकते हैं।

पूरा देश मिलाने लगा इस नंबर पर फोन
काजोल का नंबर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने काजोल को भेजे गए मैसेज के स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किए। वहीं कई ऐसे थे जिन्होंने अजय देवगन के मजे लेते हुए काजोल पर कई मीम्स शेयर किए। सोमवार रात ट्विटर पर सिर्फ काजोल के ही चर्चे थे। वैसे आपको बता दें कि अजय देवगन ने काजोल का ये नंबर अनजाने में नहीं, बल्कि जानबूझकर शेयर किया था।

तो अजय देवगन का मजाक था ये!
जी हां! अजय देवगन फिल्म सेट पर सबके साथ मजाक करते हैं, ये तो सभी को मालूम है, लेकिन इस बार उन्होंने मजाक अपने फॉलोअर्स के साथ किया। अजय देवगन ने खुद ट्वीट कर लिखा, 'फिल्म सेट पर प्रैंक काफी बोरिंग हो गए हैं, इसलिए सोचा यहां तुम सब के मजे लूं।' उन्होंने लिखा कि ये स्टंट एक प्रोफेशनल द्वारा किया गया है, इसे घर पर न दोहराएं। देखिए इंटरनेट पर वायरल सबसे बेस्ट मीम्स-
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के एयरपोर्ट पर रंगभेद का शिकार हुईं शिल्पा शेट्टी, कर्मचारी पर लगाए ये गंभीर आरोप












Click it and Unblock the Notifications