Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ऑस्ट्रेलिया के एयरपोर्ट पर रंगभेद का शिकार हुईं शिल्पा शेट्टी, कर्मचारी पर लगाए ये गंभीर आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक एयरलाइन्स कंपनी की एक कर्मचारी पर रंगभेदी व्यवहार का आरोप लगाया है। शिल्पा ने आरोप लगाया कि उनके रंग के आधार पर एयरलाइन्स कर्मचारी ने उनसे दुर्वव्यवहार किया और उनका बैग नहीं रखा।

Shilpa Shetty

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक एयरलाइन्स कंपनी की एक कर्मचारी पर रंगभेदी व्यवहार का आरोप लगाया है। शिल्पा ने आरोप लगाया कि उनके रंग के आधार पर एयरलाइन्स कर्मचारी ने उनसे दुर्वव्यवहार किया और उनका बैग नहीं रखा। अपने साथ हुए रंगभेदी व्यवहार के बारे में इंस्टाग्राम पर बताते हुए उन्होंने कहा कि रंग के आधार पर ऐसा व्यवहार नहीं किया जा सकता। वो सिडनी से मेलबर्न जा रही थीं जब एयरलाइन कर्मचारी ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया।

इंस्टाग्राम पर सुनाई आपबीती

इंस्टाग्राम पर सुनाई आपबीती

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एयरपोर्ट पर अपने साथ हुए रंगभेदी व्यवहार के बारे में इंस्टाग्राम पर बताया। शिल्पा शेट्टी ने Qantas एयरवेज की एक कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए बताया कि वो सिडनी से मेलबर्न जा रहीं थीं जब उनका सामना मेल (कर्मचारी का नाम) से हुआ। वो बिजनेस क्लास से सफर कर रही थीं और उनके पास दो बैग थे। मेल ने उनसे कहा कि उनका डफल बैग ज्यादा बड़ा है, इसलिए वो ओवरसाइज बैग वाले काउंटर पर जाएं। इसके बाद शिल्पा अपना बैग लेकर ओवरसाइज बैग वाले काउंटर पर गईं।

नहीं दी बैग ले जाने की इजाजत

नहीं दी बैग ले जाने की इजाजत

शिल्पा जब दूसरे काउंटर पर गईं तो वहां मौजूद कर्मचारी ने कहा कि उनका बैग बड़ा नहीं है और वो उसे आसानी से ले जा सकती हैं। शिल्पा वापस गईं और मेल को ये बात कही लेकिन उसने फिर भी बैग को ले जाने की इजाजत नहीं दी। मेल के नहीं मानने पर शिल्पा वापस ओवरसाइज बैग के काउंटर पर गईं और वहां मौजूद कर्मचारी को बैग लेने के लिए कहा। तभी एक और कर्मचारी ने आकर शिल्पा से कहा कि उनका बैग इतना बड़ा नहीं है और ये आसानी से चेक-इन हो सकता था।

बोलीं, अपने स्टाफ को मदद करना सिखाएं

बोलीं, अपने स्टाफ को मदद करना सिखाएं

शिल्पा ने आगे लिखा कि ये बात उन्होंने सिर्फ Qantas एयरलाइन्स के लिए लिखी है। एक्ट्रेस ने लिखा कि उनके स्टाफ को मदद करना सिखाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके रंग के कारण मेल ने उनसे बदतमीजी से बात की। शिल्पा ने लिखा कि ऐसा व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अपने बैग के साथ तस्वीर डालते हुए फैंस से पूछा कि क्या उन्हें ये बैग ओवरसाइज लग रहा है?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+