दिल्ली में फिर खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण का स्तर, एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के ऊपर
देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ गया है। प्रदूषण के बढ़ने के साथ ही हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा काफी बढ़ गई है। दिल्ली के लोधी रोड इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 से ऊपर चला गया है।
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ गया है। प्रदूषण के बढ़ने के साथ ही हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा काफी बढ़ गई है। दिल्ली के लोधी रोड इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 से ऊपर चला गया है। पिछले साल दिवाली के बाद से खराब हुए हवा के स्तर से दिल्लीवालों को अभी तक छुटकारा नहीं मिल पाया है। थोड़े वक्त के लिए हालात जरूर सुधरे थे लेकिन अब एक बार हवा का स्तर खराब होता जा रहा है।

तेज हवा और क्लीन एयर अभियान की वजह से इस बार फरवरी में लोगों को बहुत हद तक साफ मौसम दिखा है लेकिन प्रदूषण बढ़ने से हालात जस के तस हो गए हैं। फिलहाल इस प्रदूषण की वजह धूल के कण और दिल्ली के अन्य कारण हैं। दिल्ली के लोधी रोड एरिया में एयर क्वालिटी इंडेक्स पीएम 2.5 बढ़कर 211 हो गया है और पीएम 10 बढ़कर 213 के खतरनाक स्तर पर है।
दिल्ली-एनसीआर में पिछले साल ठंठ शुरू होते ही स्मॉग की चादर बिछ गई थी। वहीं आसपास के राज्यों में भी हालात काबू से बाहर हो गए थे। धीमी गति से चलने के कारण प्रदूषित कम प्रवाह नहीं कर पा रहे थे जिस कारण हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया था। सरकार से स्मॉग को कम करने के अभियान ने असर तो दिखाया लेकिन अभी भी दिल्ली के हालात खतरे से बाहर नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में 'फॉग होल' से बीमार पड़ रहे लोग, सैटलाइट इमेज में हुआ इस बात का खुलासा












Click it and Unblock the Notifications