एयर इंडिया के बोर्डिंग पास पर पीएम मोदी की तस्वीर, विवाद के बाद एयरलाइन ने लिया हटाने का फैसला

नई दिल्ली। बोर्डिंग पास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की फोटो एयर इंडिया ने हटाने का फैसला किया है। बता दें कि पीएम मोदी और सीएम विजय रुपाणी की तस्वीरों के साथ बोर्डिंग पास जारी करने को लेकर एयर इंडिया की आलोचना हो रही थी। आलोचना के बाद एयर लाइन ने पहले कहा था कि ये पास तीसरे पक्ष के विज्ञापन के रूप में जारी किए गए हैं। अगर ये आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पाए गए तो उन्हें वापस लिया जाएगा।

Air India withdraws boarding pass with PM Modi photo after criticism

एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने कहा, एयर इंडिया ने वाइब्रेंट गुजरात के बोर्डिंग पास वापस लेने का फैसला किया है, जिसमें प्रधानमंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री की तस्वीरें थीं। पंजाब के पूर्व डीजीपी शशि कांत ने सोमवार को नई दिल्ली हवाई अड्डे पर जारी किए गए अपने बोर्डिंग पास की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए सवाल किया कि दोनों नेताओं की तस्वीरें इस पर कैसे हो सकती हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज 25 मार्च 2019 को नई दिल्ली हवाईअड्डे पर मेरे एयर इंडिया के बोर्डिंग पास में नरेंद्र मोदी वाइब्रेंट गुजरात और विजय रुपाणी की तस्वीरें हैं। उन्होंने कहा कि हम निर्वाचन आयोग पर इतना पैसा क्यों बर्बाद कर रहे हैं जिसे ये सब दिखाई नहीं दे रहा और ना ही सुनता है और ना ही बोलता है।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि बोर्डिंग पास जनवरी में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात समिट के दौरान छपे हुए लग रहे थे और तस्वीरें 'तीसरे पक्ष' के विज्ञापन का हिस्सा थीं। उन्होंने कहा कि इसका एयर इंडिया से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि हम जांच कर रहे हैं कि क्या तीसरे पक्ष के विज्ञापन आदर्श आचार संहिता के दायरे में आते हैं। अगर आते होंगे तो इन्हें हटाया जाएगा। ये बोर्डिंग पास ना केवल गुजरात बल्कि पूरे भारत के लिए हैं। बता दें कि 20 मार्च को तृणमूल कांग्रेस की ओर से शिकायत के बाद रेलवे ने टिकट पर से पीएम मोदी का फोटो हटाने का फैसला किया था।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा, मतदान केंद्रों पर क्यों ना बढ़ाईं जाएं VVPAT की संख्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+