वेतन कटौती को लेकर एयर इंडिया पायलट एसोसिएशन ने फौरन मीटिंग बुलाने के लिए लिखा पत्र

नई दिल्ली। एयर इंडिया एसोसिएशन की ओर नागरिक उड्डन मंत्री हरदीप पुरी को लिखे एक पत्र में तुरंत एक मीटिंग बुलाने की मांग की गई है। एसोसिएशन की ओर से यह मीटिंग की मांग अनिश्चितकालीन और एकतरफा वेतन में कटौती को लेकर की गई है। दरअसल, कोरोना के चलते घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइंस पर रोक के बाद कुछ विमान पायलट्स के वेतन में कटौती की कई थी, तो कुछ को लीव विदाउट पे पर भेज दिया गया था।

air india

PM मोदी को लेकर संजय राउत के कभी नीम-नीम कभी शहद-शहद वाले बयान के क्या है मायने?

इससे पहले, एयर इंडिया एसोसिएशन (आईसीपीए) ने लीव विदाउट पे स्कीप पर शिकायत करते हुए एयर इंडिया को लिखा था कि उक्त फैसला लेने से पहले एसोसिएशन से कोई सलाह-मशवरा नहीं लिया गया था। लीव विदाउट पे योजना का बचाव करते हुए एयर इंडिया ने कहा था कि इससे कर्मचारिों को एक निश्चित समय के लिए आजादी मिलती है कि वो किसी और नियोक्ता के साथ जुड़ सके और दूसरी ओर एयरलाइन को भी पैसे की बचत होगी।

air india

भारत में जल्द खत्म होगी अमेजन-फ्लिपकार्ट की मोनोपॉली, आने वाली है स्वदेशी ई-कॉमर्स कंपनी

गौरतलब है एयर इंडिया द्वारा जारी एक बयान में कहा था कि वित्तीय चुनौतियों को देखते हुए विमान सेवा जारी रहे, इसे सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। एयर इंडिया के मुताबिक राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने कहा था कि उसकी वित्तीय स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण है और बिना वेतन अवकाश (लीव विदाउट पे) योजना कर्मचारियों और प्रबंधन दोनों के लिए लाभ की स्थिति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+