Air India: आसमान में एयर इंडिया का प्लेन 'हाईजैक'? यात्रियों में फैली दहशत, लैंडिंग के बाद हुआ कुछ ऐसा

Air India Hijack Alarm: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोमवार रात उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2957 में अचानक हाईजैक अलर्ट ट्रिगर हो गया, जिससे हड़कंप मच गया।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को भेजे गए इस अलर्ट ने सुरक्षा एजेंसियों, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और मिलिट्री फोर्स को तुरंत सतर्क कर दिया। ऐसे मामलों में किसी भी खतरे को टालने के लिए प्रोटोकॉल के तहत तुरंत उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई, और सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया।

Air India Hijack Alarm

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आईं

ATC ने तुरंत एक्शन लिया और भारतीय वायु सेना, दिल्ली पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) को जानकारी दी। सुरक्षा एजेंसियों की एक विशेष कमेटी बनाई गई और भारतीय वायु सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया।
ये भी पढ़ें: Patna Airport News: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की Flight नहीं हो पाई लैंड,Nityanad Rai को वापस लौटना पड़ा Delhi

पायलट ने बताया - कोई खतरा नहीं

हालांकि, कुछ ही देर में पायलट ने ATC को सूचना दी कि यह एक फॉल्स अलार्म था और विमान पूरी तरह से सामान्य तरीके से उड़ान भर रहा था। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी तरह का जोखिम न उठाने का फैसला किया, क्योंकि यह आशंका थी कि पायलट किसी दबाव में आकर झूठी जानकारी दे रहा हो।

मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित

रात 9:47 बजे फ्लाइट मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड हुई, जहां पहले ही आपातकाल घोषित कर दिया गया था। स्थानीय पुलिस बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और अन्य एजेंसियां मौके पर मौजूद थीं। विमान को एक अलग जगह ले जाया गया और पूरी जांच के बाद यात्रियों को बाहर निकलने की अनुमति दी गई।

फॉल्स अलार्म की वजह क्या थी?

अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर यह फॉल्स अलार्म कैसे और क्यों ट्रिगर हुआ। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA), BCAS और CISF इस मामले की जांच कर रहे हैं। शुरुआती आशंका एक तकनीकी गड़बड़ी की है, लेकिन असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।
ये भी पढ़ें: मिड एयर में अचानक जोर से हिलने लगी यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट, 6 यात्री बुरी तरह से हुए घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+