मिड एयर में अचानक जोर से हिलने लगी यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट, 6 यात्री बुरी तरह से हुए घायल
नाइजीरिया के लागोस से वर्जीनिया के वाशिंगटन डलेस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट मिड एयर में जाकर बुरी तरह हिलने लगी। जिसके चलते चार यात्रियों के अलावा दो क्रू मेंबर घायल हो गए। ह
बताया जा रहा है कि कि फ्लाइट के ऊंची उड़ान भरने के बाद आकाश में मिडएयर में अचानक फ्लाइट के तेजी से शेक करने की वजह से यात्री दहशत में आ गए थे। तेजी से हिलने के कारण लोग एक दूसरे से टकराए जिसमें चार यात्री और दो क्रू मेंबर्स घायल हो गए।

फ्लाइट की करवाई गई इमरजेंसी लैडिंग
एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट में कुल 613 यात्री सवार थे। इस घटना के कारण फ्लाइट की वापस लागोस में इमरजेंसी लैडिंग करवाई गई और तुरंत 6 घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
वीडियो में दिखा ये नजारा
शुक्रवार को यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में घटी घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें फ्लाइट के अंदर अव्यवस्था नजर आ रही है। भोजन, फूड ट्रे और अन्य चीजें फर्श पर बिखरी हुई नजर आ रही है।
मिड एयर में अचानक क्यों हिलने लगी थी फ्लाइट?
यूनाइटेड एयरलाइंस के प्रवक्ता लेस्ली स्कॉट ने कहा ये फ्लाइट के मिड एकयर के दौरान झटके का कारण क्या था इसका कारण स्पष्ठ नहीं हो पाया है। वहीं सूत्रों के अनुसार एयर टर्बुलेंस के कारण हवा के बीच फ्लाइट ऐसे शेक करने लगी।
यूनाइटेड एयरलाइंस ने स्पष्ट किया है कि घटना की बारीकियों को जानने के लिए प्रयास जारी हैं, जिसमें यूनाइटेड स्टेट्स और नाइजीरिया दोनों के विमानन अधिकारियों के साथ सहयोग शामिल है।
नाइजीरिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सार्वजनिक मामलों और उपभोक्ता संरक्षण का प्रतिनिधित्व करने वाले माइकल अचिमुगु ने घटना की पुष्टि की और आश्वस्त किया कि कोई हताहत नहीं हुआ है।उन्होंने यह भी बताया कि अंतरिम अवधि में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी।
यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी सप्ताह की शुरुआत में इसी तरह की यात्रा के दौरान विमान बिना किसी कारण के तेजी से नीचे उतरा था। इन दोनों घटनाओं के बीच संबंध की अभी भी समीक्षा की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications