Air India Flight AI 102 को लंदन डायवर्ट किया गया, हीथ्रो पर पैसेंजर को अस्पताल भेजने की तैयारियां

एअर इंडिया के विमान AI 102 को डायवर्ट किया गया है। ऑन बोर्ड मेडिकल इमरजेंसी के कारण फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है। फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी।

Air India Flight AI 102

Air India Flight AI 102 को लंदन डायवर्ट किया गया, ऑनबोर्ड मेडिकल इमरजेंसी की खबरें सामने आई हैं। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार एअर इंडिया के विमान AI 102 को डायवर्ट किया गया है। ऑन बोर्ड मेडिकल इमरजेंसी के कारण फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

विमानन कंपनी ने बयान में क्या कहा?

देश के मशहूर औद्योगिक घराने टाटा के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एअर इंडिया के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी ANI से बात कर बताया कि उड़ाने के दौरान विमान में गंभीर चिकित्सकीय आपात स्थिति पैदा हुई। इस कारण न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जा रही फ्लाइट AI-102 को लंदन की तरफ मोड़ने का फैसला लिया गया।

पैसेंजर को अस्पताल ले जाने की तैयारियां

एअर इंडिया के अनुसार, लंदन के इंटरनेशनल एयरपोर्ट- हीथ्रो पर एअर इंडिया ग्राउंड स्टाफ को सतर्क कर दिया गया है। संबंधित व्यक्ति को अस्पताल ले जाने की तैयारियां की गई हैं। फिलहाल इस विमान के दिल्ली लौटने पर फैसला नहीं लिया गया है।

अमेरिका से दिल्ली आ रहा विमान लंदन भेजा गया

इससे पहले आई शुरुआती खबरों के मुताबिक अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा विमान एआई 102 को मेडिकल इमरजेंसी में लंदन डायवर्ट किया गया है। भारत आने के रास्ते में विमान में आपात स्थिति पैदा होने पर फ्लाइट का रास्ता बदलने का फैसला लिया गया।

Recommended Video

    Air India-Airbus Deal: 250 Aircraft को लेकर मेगा डील, PM Narendra Modi ने क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
    Air India Flight AI 102

    जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट से टेकऑफ

    समाचार एजेंसी ANI ने एअर इंडिया अधिकारियों के हवाले से बताया था कि अमेरिका से भारत के लिए उड़ान भरने वाला विमान संख्या AI 102 जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के बाद इमरजेंसी कॉल के कारण डायवर्ट किया गया।

    ये भी पढ़ें- Air India Deal: एयर इंडिया सिर्फ विमानों की संख्या ही नहीं, देश में नौकरियां और व्यापार में भी इजाफा करेगी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+