नई जिंदगी का सपना बना मौत का सफर! एयर इंडिया क्रैश में खत्म हो गया जोशी परिवार, बची केवल मुस्कुराती हुई सेल्फी
Air India Crash: जिंदगी कभी-कभी इतने बेदर्द तरीके से मोड़ लेती है कि इंसान का हर सपना, हर योजना कुछ ही पलों में राख बन जाती है। ऐसा ही हुआ राजस्थान के बांसवाड़ा से ताल्लुक रखने वाले जोशी परिवार के साथ। डॉक्टर कौमी व्यास, उनके पति प्रतीक जोशी और उनके तीन मासूम बच्चे - मिराया, प्रद्युत और नकुल - एक नई शुरुआत के लिए लंदन जा रहे थे।
वे खुश थे, उत्साहित थे और मुस्कुरा रहे थे... लेकिन विमान के उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद वह मुस्कान हमेशा के लिए खो गई। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 जब दुर्घटनाग्रस्त हुई, तो इस पूरे परिवार की जिंदगी वहीं थम गई।

यह हादसा न केवल भारत की एविएशन इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक बन गया, बल्कि कई सपनों की भी कब्र बन गया। टेकऑफ से पहले प्रतीक जोशी ने एक सेल्फी ली थी, जिसमें पूरा परिवार मुस्कुरा रहा था। यह तस्वीर अब इंटरनेट पर लोगों की आंखें नम कर रही है।
ये भी पढ़ें: जिस फ्लाइट ने सबकुछ खत्म कर दिया, वो उसमें सवार होने वाला था, आखिरी पल में बदला प्लान और बच गई जान!

पति लंदन में करते थे काम, पत्नी डॉक्टर थीं
PTI की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक जोशी लंदन में काम करते थे और भारत आए थे अपने परिवार को साथ ले जाने के लिए। उनकी पत्नी डॉ. कौमी व्यास एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर थीं। तीनों बच्चों के साथ यह परिवार हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट हो रहा था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
Air India Crash: Family Takes Final Selfie Before Tragedy
Among the passengers who perished was a family of five from Banswara. Dr Kaumi Vyas, her husband Pratik Joshi, and their three children - Miraya, and twin sons Pradyut and Nakul - boarded the ill-fated flight with dreams pic.twitter.com/o131He2Pmk
— sanjay patel (@Sanjaypatel12Dr) June 13, 2025
अब रह गई हैं सिर्फ यादें और सवाल
जोशी परिवार की यह कहानी उन अनगिनत कहानियों में से एक है जो इस हादसे में हमेशा के लिए खत्म हो गईं। वे एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया। अब उनके मुस्कुराते चेहरों वाली तस्वीरें और अधूरे सपनों की टीस ही रह गई है।
मौत का आंकड़ा 260 के पार
इस हादसे में अब तक कम से कम 260 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI171 में 242 लोग सवार थे, जिनमें से 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य थे। सिर्फ एक यात्री ही इस हादसे में जीवित बचा है और उसका इलाज चल रहा है।
टेकऑफ के 33 सेकंड बाद ही हादसा
12 जून को दोपहर 1:38 बजे यह विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से रवाना हुआ था, लेकिन महज 33 सेकंड के अंदर ही रिहायशी इलाके के पास क्रैश हो गया। हादसे में बीजे मेडिकल कॉलेज की इंटर्न हॉस्टल बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा।
ये भी पढ़ें: Air India प्लेन क्रैश से हिली इंश्योरेंस इंडस्ट्री! बीमा कंपनियों को कैसे लग सकता है अरबों का झटका?












Click it and Unblock the Notifications