AIMIM प्रमुख Owaisi ने कहा- ...भाजपा जीत रही है क्योंकि उसे अधिक हिंदू वोट मिल रहे
AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi ने कहा-राजनीतिक लड़ाई इस बात की है कि पीएम मोदी से "बड़ा हिंदू" कौन है। गुजरात में मिली जीत पर कहा भाजपा को हिंदू वोट मिल रहे हैं। तेलंगाना, हैदराबाद, केरल में भाजपा की एंट्री पर भी बात की।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 पर बात करते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की आलोचना करते हुए जमकर बरसे। ओवैसी ने गुजरात चुनाव में वोट कटने के आरोपों को खारिज किया। इसके साथ ही कहा अब राजनीतिक लड़ाई इस बारे में है कि पीएम मोदी से "बड़ा हिंदू" कौन है।

मोदी से "बड़ा हिंदू" कौन है
ओवैसी ने शनिवार आजतक के कार्यक्रम में गुजरात चुनाव में वोट कटने के आरोपों को खारिज करते हुए बीजेपी इसलिए जीत रही है क्योंकि उसे ज्यादा हिंदू वोट मिल रहे हैं । ओवैसी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा और कहा राजनीतिक लड़ाई अब इस बारे में है कि पीएम मोदी से "बड़ा हिंदू" कौन है।

भाजपा का स्पष्ट रूप से मुस्लिम समुदाय से कोई संबंध नहीं है
ओवैसी ने दावे से कहा भाजपा का स्पष्ट रूप से मुस्लिम समुदाय से कोई संबंध नहीं है और आप और कांग्रेस वही काम कर रहे है। इस बात को पूरी करते हुए उन्होंने कहा अब पूरी राजनीतिक लड़ाई इस बात में बदल गई है कि पीएम मोदी से बड़ा हिंदू कौन है। तब भारतीय राष्ट्रवाद कहां जाएगा?

गडकारी के चार पत्नी रखना अप्राकृतिक पर ओवैसी ने दिया ये जवाब
असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के उस बयान पर निशाना साधा जिसमें उन्होंने चार पत्नियां रखना "अप्राकृतिक" बताया था।। नितिन गडकरी नेसमान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की थी। ओवैसी ने टिप्पणी पर भाजपा नेता पर गुस्सा दिखाते हुए कहा
मैं गडकरी को सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश की अनुमति देने की चुनौती देता हूं। आपकी संस्कृति संस्कृति है, लेकिन मेरी संस्कृति संस्कृति नहीं है? "असदुद्दीन ओवैसी ने तर्क दिया कि मुस्लिम पत्नियां वैध पत्नियां हैं, उन्हें रखरखाव और संपत्तियों में हिस्सा मिलता है। उन्होंने आगे भाजपा पर हमला किया और कहा कि वे समान नागरिक संहिता के बारे में बात करते हैं लेकिन 'लव जिहाद' पर लोगों पर हमला करते हैं।
Video : मक्का में उमरा करने पहुंचे शाहरुख खान, फैन्स हुए खुश बोले-'अल्लाह कुबूल करे'












Click it and Unblock the Notifications