Cyclone Tauktae के बाद देश पर एक और चक्रवात का खतरा, जानिए कब आएगा 'Yaas'?

नई दिल्ली, 19 मई। चक्रवात 'ताउते' का तांडव अभी थमा नहीं है कि इसी बीच एक और चक्रवात की आहट ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। दरअसल मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 23-24 मई के आस-पास बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर दवाब विकसित होता दिख रहा है, जो कि साइक्लोन में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग की नजर इस दवाब पर बनी हुई है। आईएमडी ने कहा है कि इस वक्त सारी परिस्थितियां बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवात के अनुकूल हैं और इसी वजह से तूफान आ रहे हैं।

Recommended Video

    Cyclone Tauktae के बाद आ रहा है Cyclone Yaas, जानिए कब टकराएगा? | वनइंडिया हिंदी
     बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा है दवाब

    बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा है दवाब

    मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र की सतह का तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस है और लगातार जलवायु परिवर्तन और समुद्र के बढ़ते ताप के कारण इस तरह के साइक्लोन आ रहे हैं। इस तूफान का नाम 'यास' है, जिसे कि ओमान ने दिया है।

    राजस्थान में भारी बारिश की आशंका

    राजस्थान में भारी बारिश की आशंका

    'अत्यंत गंभीर चक्रवात' तौकते का रूख अब राजस्थान की ओर हो गया है। सोमवार को उसने गुजरात में भारी तबाही मचाई है तो वहीं इससे पहले उसने केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में काफी नुकसान किया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इस तूफान के कारण राजस्थान में भारी बारिश की आशंका है, इसी वजह से राज्य के 8 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

    19-20 मई को बिगड़ेगा मौसम

    19-20 मई को बिगड़ेगा मौसम

    तौकते के चलते 19-20 मई को देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। नागौर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    क्या होते हैं चक्रवात?

    क्या होते हैं चक्रवात?

    मालूम हो कि दरअसल लो एयर प्रेशर की वजह से वायुमंडल में व्याप्त गर्म हवा तेज आंधी में तब्दील हो जाती है, जिसे कि 'चक्रवात' कहा जाता है। भारत और दुनिया भर के तटीय इलाके हमेशा 'चक्रवाती तूफानों' से जूझते रहते हैं, इनके नाम जगह के हिसाब से अलग-अलग होते हैं, कहीं इन्हें साइक्लोन, कहीं 'हरिकेन' और कहीं 'टाइफून' कहा जाता है।

    'साइक्लोन' की संज्ञा

    इंडिया में तूफान हिंद या साउथ प्रशांत महासागर से आते हैं इस वजह से इन्हें 'साइक्लोन' की संज्ञा दी जाती है, जबकि नार्थ-ईस्ट सागर से आने वाले तूफान को हरिकेन और नार्थ-वेस्ट से आने वाले तूफान को 'टायफून' कहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+