हाई वोल्टेज ड्रामे और मनौने के बाद ट्रैक पर आये आप नेता 'बिन्नी'
आज एक बड़ा खुलासा करने का दावा करने वाले विनोद कुमार 'बिन्नी' ने कहा कि मैं पार्टी या पार्टी वालों, किसी से भी नाराज नहीं था इसलिए इस बात को तूल ना दिया जाये। रही बात पार्टी की बैठक से तेजी से निकलने की बात तो आप को बता दूं कि मुझे शादी में जाना था इसलिए जल्दी निकल आया था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगवलार रात को कवि कुमार विश्वास औऱ संजय सिंह ने वसुंधरा एंक्लेव में बिन्नी के घर जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें मनाने की कोशिश की , तीनों लोगों के बीच में करीब तीन घंटे तक वार्ता होती रही।
तीन घंटे की मुलाकात के बाद बिन्नी के सुर बदले और उन्होंने कहा कि मैंने तो कभी नहीं कहा कि वह मंत्री बनना चाहते हैं, जो कुछ भी कहा जा रहा है वह मीडिया की ओर से फैलायी गयी गलतफहमी है। उनके नेता अरविंद केजरीवाल को ही हक है कि वह पार्टी में किसे क्या पद देते हैं, ऐसे में मेरा मंत्री बनने की बात कहना बेमानी था, अगर पार्टी कोई पद उन्हें देती है तो मैं फैसला लूंगा कि मैं वह लूं या ना लूं।
कुमार विश्वास और संजय सिंह की मुलाकात को सामान्य बताते हुए बिन्नी ने कहा कि हमारे बीच में सामान्य बातचीत हुई। वह शाम को मैं अपने किसी नजदीक की शादी में शामिल होने के लिए मात्र 10 मिनट के लिए पार्टी की मीटिंग में शामिल हो पाया था इसलिए मेरे बड़े भाई जैसे कुमार विश्वास और संजय सिंह ने मेरे घर आकर मुझसे मुलाकात की बैठक का लेखा-जोखा बताने के लिए।
गौरतलब है किमंगलवार को आम आदमी पार्टी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 6 मंत्रियों के नाम शामिल थे, लेकिन आप के एकमात्र राजनीतिक अनुभव विधायक विनोद किुमार बिन्नी का नाम उस लिस्ट में शामिल नहीं था।
बिन्नी लक्ष्मीनगर विधानसभा क्षेत्र से आप के विधायक है और उन्होंने कांग्रेस के सबसे बड़े दिग्गज नेता एके वालिया को बारी मतों से हराकर अपनी जीत दर्ज की थी।
वो पहले दो बार निगम पार्षद रह चुके है। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि उन्हें मंत्री पद मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिसके बाद वह एकदम से भड़क गये थे। बताते चलें आम आदमी पार्टी में विनोद कुमार बिन्नी अकेले ऐसे नेता है जिनके पास राजनीतिक अनुभव है। बावजूद इसके उनका नाम मंत्रीपद में शामिल नहीं किया गया।













Click it and Unblock the Notifications