Coronavirus की दहशत के बीच इस राज्य में बर्ड फ्लू की दस्तक, हाई अलर्ट घोषित करने की मांग

नई दिल्ली। देशभर में फैले कोरोना वायरस के खौफ के बीच केरल में एक और खतरनाक बीमारी ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। केरल के कोझिकोड में पश्चिम कोडियाथूर और वेंगेरी में एक मुर्गी फार्म और एक प्राइवेट नर्सरी में प्रशासन ने बर्ड फ्लू की पुष्टि की है। इसके मद्देनजर केरल पशुपालन विभाग ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में मंत्री के राजू की उपस्थिति में एक आपातकालीन बैठक की जिसके बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी करने की मांग की गई है। हालांकि विभाग ने लोगों को बताया कि इससे डरने की जरूरत नहीं है, संक्रमण हमारे नियंत्रण में है।

कोरोना के बाद अब बर्ड फ्लू की दस्तक

कोरोना के बाद अब बर्ड फ्लू की दस्तक

गौरतलब है कि चीन के बाद भारत में दस्तक दे चुका कोरोना वायरस पहले ही लोगों में आतंक बना हुआ है। इसी बीच केरल में बर्ड फ्लू की खबर से प्रदेश की जनता घबराई हुई है। प्रात जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने प्रशासन से बर्ड फ्लू को लेकर हाई अलर्ट जारी करने की सिफारिश की है। बता दें कि साल 2016 के बाद केरल में यह बर्ड फ्लू का पहला मामला है। इस खतरनाक बिमारी का बता तब चला जब रोजना करीब 200 मुर्गियों की मौत होने की खबर सामने आई।

भोपाल की प्रयोगशाला ने की पुष्टि

भोपाल की प्रयोगशाला ने की पुष्टि

केरल पशुपालन विभाग के अधिकारी डॉ. के सिंधु ने बताया कि हमें अभी तक सिर्फ गुरुवार को मृत मुर्गियों की जानकारी मिली है, हमने उनके सैंपल कन्नौर प्रयोगशाला और उसके बाद भोपाल प्रयोगशाला को भेज दिया है। हम मुख्य सचिव से दिशानिर्देश प्राप्त करने का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट की माने तो अभी तक सिर्फ भोपाल प्रयोगशाला ने ही मुर्गियों में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय प्रशासन निकाय हाई अलर्ट पर है और एक विशेष विशेषज्ञ दल प्रभावित चिकन फार्मों और परिवेश में एक विस्तृत जांच करेगा।

भारत में कोरोना वायरस के 31 मामले

भारत में कोरोना वायरस के 31 मामले

चीन के वुहान शहर से निकला जानलेवा कोरोना वायरस अब तक करीब 70 दोशों को अपनी चपेट में ले चुका है। चीन के बाद सबसे ज्यादा ईटली की हालत खराब है, वहां 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद लोगों में भय का माहौल है। भारत सरकार ने अब तक देश में कुल 31 मामलों की पुष्टी की है वहीं कई संदिग्ध मरीजों का भी टेस्ट किया जा रहा है। भारत सरकार इस महामाली को लेकर अलर्ट पर है और दुनिया के सभी देशों से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें: जनऔषधि दिवस पर बोले पीएम मोदी- कोरोना वायरस को लेकर फैल रही अफवाहों से बचें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+