60 दिनों बाद भी सिर्फ कुछ ही घंटों के लिए घरवालों से मिल सके सलमान खान, जानिए क्यों आए थे मुंबई

मुंबई। भारत में कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन को दो महीने पूरे होने में कुछ दिन ही बाकी है। इस दौरान हर कोई अपने घरों में कैद है और अनावश्यक यात्रा पर पूरी तरह प्रतिबंध है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान भी लॉकडाउन के चलते अपने घर से दूर पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस में रहे हैं। हालांकि मंगलवार को सलमान मुंबई पहुंचे और 60 दिनों बाद अपने घरवालों से मुलाकात की। इस दौरान 'दबंग खान' ने सभी जरूरी सावधानियां बरतीं।

पेरेंट्स से मिलने पहुंचे सलमान खान

पेरेंट्स से मिलने पहुंचे सलमान खान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खाने अपने मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में परिजनों और माता-पिता से मुलाकात की और वापस पनवेल लौट गए। घरवालों से मिलने के अलावा सलमान खान के अचानक मुंबई पहुंचने की एक दूसरी वजह भी बताई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस के संकट में वह ये देखने गए थे कि उनके पिता के राहत कार्य में कोई रूकावट तो नहीं आ रही है।

मुंबई पुलिस से ली थी इजाजत

मुंबई पुलिस से ली थी इजाजत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने अपने घर जाने के लिए मुंबई पुलिस से इजाजत ली थी। घर पहुंचने के बाद उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया और कुछ घंटे पेरेंट्स के साथ बिताकर रात होने से पहले ही पनवेल लौट गए। बता दें कि सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस में एक्टर के अलावा उनकी बहन अर्पिता, बहनोई आयुष शर्मा, भांजे आहिल, भतीजे निर्वाण सहित सलमान की दोस्त और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज, वलुश्चा डिसूजा और यूलिया वंतूर भी फंसी हुई हैं।

दो दिनों के लिए आए थे फार्म हाउस और यहीं फंस गए

दो दिनों के लिए आए थे फार्म हाउस और यहीं फंस गए

अपने एक बयान में सलमान खान ने बताया था कि वह फार्म हाउस दो दिनों के लिए गए थे लेकिन तभी लॉकडाउन लागू हो गया और वह वहीं फंसे रहे। मालूम हो कि कोरोना संकट में सलमान खान और उनकी टीम दिहाड़ी मजदूरों के लिए आगे आई है। वह फिल्म इंडस्ट्री के 3000 से ज्यादा ऐसे दिहाड़ी मजदूरों को मदद पहुंचा रहे हैं, जो लॉकडाउन के चलते आजीविका की समस्या से जूझ रहे हैं। सलमान खान ने पनवेल के आसपास 1000 स्थानीय परिवारों को भी राशन उपलब्ध कराया है।

लॉकडाउन में दो गानें रिलीज कर डाले

लॉकडाउन में दो गानें रिलीज कर डाले

इस दौरान, सलमान कई सार्वजनिक सुरक्षा वीडियो में दिखाई दिए, अपने प्रशंसकों से कानूनों का पालन करने का आग्रह किया। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई में भी सारे कामगाज ठप हैं। लॉकडाउन में खाली वक्त का इस्तेमाल करते हुए सलमान खान ने दो गानें रिलीज कर डाले, जिसे उन्होंने दोस्तों की मदद से अपने फार्म हाउस पर शूट किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर खबर फैली कि सलमान खान अपनी नई फिल्म पर काम कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने लॉकडाउन में ही कास्टिंग शुरू कर दी है।

View this post on Instagram

Be Home n Be Safe @nirvankhan15

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

अफवाह पर फूटा सलमान का गुस्सा

शूटिंग की अफवाहों पर सफाई देते हुए सलमान खान ने लिखा कि मत करो रियूमर्स पर ट्रस्ट। ना ही मैं और ना ही सलमान खान फिल्म्स (SKF)अभी किसी फिल्म के लिए कास्टिंग कर रही है। SKF ने लॉकडाउन में किसी भी कास्टिंग एजेंट को हायर नहीं किया है। इसलिए आप किसी भी मेल और मैसेज पर विश्वास ना करें, जो इस संबंध में आए हों। उन्होंने अफवाह फैलाने वाले लोगों को भी सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जो भी मेरे और सलमान खान फिल्म्स के नाम का इस्तेमाल करके अफवाह फैला रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: जान्हवी ने पिता बॉनी कपूर की ओर से शेयर किया मैसेज, कहा- घर पर रहना ही एक समाधान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+