लुटेरी दुल्हन' की करतूत: पति को दूध में नशीला पदार्थ पिलाया, फिर पैसे-जेवर लेकर हुई फरार
नई दिल्ली। 22 दिन पहले शख्स ने जिस लड़की के साथ शादी कर उसे दुल्हन बनाकर घर लाया था वह लुटेरी निकली। यमुनानगर के बाड़ी माजरा में पत्नी ने पति को दूध में देशी घी के साथ कुछ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद पति बेहोश हो गया। फिर ने दुल्हन ने शादी में चढ़ाए गए आभूषण, मिले हुए पैसे तो ले ही गई साथ में पति जिस कपड़े को पहना हुआ था उसे भी लेकर रफूचक्कर हो गई।

बता दें कि लड़के के रिश्तेदार ने तीन पहले ही उसका रिश्ता करनाल के डमौली गांव की रहने वाली लड़की से तय किया था। शादी भी अच्छी तरह से हो गई। लेकिन शादी के 22वें दिन रविवार की रात पत्नी पति के लिए गिलास में दूध लेकर आई। जिसमें देशी घी डला हुआ था। पति ने अपना एक गिलास दूध पी लिया जबकि पत्नी ने दूध नहीं पिया। बस यही सारा खेल गड़बड़ हो गया। पति ने पुलिस को बताया है उसकी पत्नी ने दूध में पहले से कुछ मिलाया गया था जिसको पीते ही उसको नींद आ गई। इसके बाद पत्नी सोने-चांदी और पैसे लेकर फरार हो गई।
पति रात भर बेहोश पड़े रहे। सुबह जब होश में तो बेड से उठने का प्रयास किया तो चक्कर खाकर नीचे गिर गया। इसके बाद उसने परिवार के सदस्यों को आवाज लगाई। जिसके बाद सब तो उसके पास आ गए लेकिन पत्नी नदारत थी। पति भी हैरान में पड़ गया। लेकिन जब उसने घर में पड़े सामान और सोने-चांदी देखे तो पता चला पत्नी के साथ-साथ वो भी गायब है। अब युवक यमुनागर थाने में इस घटना की शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अब इस मामले की जांच और लड़की को खोजने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- फेसबुक पर फौजी से दोस्ती, एक मुलाकात और लड़की भेजने लगी अपनी ही अश्लील तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications