फेसबुक पर फौजी से दोस्ती, एक मुलाकात और लड़की भेजने लगी अपनी ही अश्लील तस्वीरें
चंडीगढ़। पंजाब के होशियारपुर जिले में एक शहर है गढ़दीवाला। यहां कर पुलिस के पास एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक फौजी ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। फौजी का कहना है कि एक युवती अपनी ही अश्लील फोटो खींचकर उसे वॉट्सऐप पर भेज रही है। इन दिनों महिलाओं की अश्लील फोटो, वीडियो बनाने की खबरें काफी आ रही हैं, लेकिन यह मामला एकदम उल्टा है। इस केस में युवती खुद ही अपनी अश्लील फोटोज खींचकर फौजी को लगातार भेज रही है। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि जो युवती फौजी को अपनी ही अश्लील तस्वीरें भेज रही हैं, वह उसे जानता तो है, पर उसका चेहरा नहीं पहचानता है।

संदीप सिंह ने पुलिस को बताया- गढ़दीवाला की महिला भेजती है मेरी भाई अपनी नग्न फोटो
फौजी ने जब युवती के बारे में जानकारी दी तो एक बार को पुलिस को यकीन नहीं हुआ, लेकिन तथ्यों की जांच करने के बाद पुलिस को ठोस वजह मिली और उसने लड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के पास जिस शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है, उसका नाम है संदीप सिंह, जिनके भाई हैं मनदीप सिंह। मनदीप सिंह फौजी हैं। बम्बोवाल गांव के निवासी मनदीप सिंह की एक दोस्त है, जो कि गढ़दीवाला की रहने वाली है। यही लड़की मनदीप सिंह को अपनी नग्न तस्वीरें भेजती है।

फेसबुक पर हुई दोस्ती और चेहरे पर दुपट्टा बांधकर मिलने आई युवती
फौजी मनदीप सिंह की युवती के साथ दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। फेसबुक पर बातचीत के बाद मनदीप और युवती की एक बार मुलाकात भी हुई। दोनों 28 जुलाई को मुकेरियां के एक रेस्टोरेंट में मिले थे, लेकिन युवती ने चेहरे पर दुपट्टा बांधा हुआ था। उसका कहना था कि इस जगह पर काफी लोग उसे जानते हैं।

लड़की ने कबूल की फोटो भेजने की बात
पुलिस के मुताबिक, युवती ने शुरुआत में तो मनदीप से काफी अच्छे तरीके से बातचीत की, लेकिन बाद में उसने वॉट्सऐप पर अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान युवती ने फोटो भेजनी की बात स्वीकार की है। वह अपने घर पर ही फोटो खींचती थी और फौजी को भेज दिया करती थी।












Click it and Unblock the Notifications