करन जौहर के सपोर्ट में अनुराग ने PM मोदी से पूछा- पाक यात्रा के लिए क्यों नहीं मांगी माफी?
मुंबई। बॉलीवुड में पाकिस्तान के कलाकारों की एंट्री पर बैन करने और न करने की बहस के बीच मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज को लेकर करण जौहर का सपोर्ट करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा है कि सिनेमा ओनर्स एसोसिएशन ने पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्मों की रिलीज रोकने का फैसला किया है जिसके कारण फिल्म दिक्कतों का सामना कर रही है।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर अनुराग कश्यप ने लिखा है कि मोदी ने अपनी पाकिस्तान यात्रा के लिए देश से अभी तक माफी क्यों नहीं मांगी? आप वहां 25 दिसंबर को गए थे। इसी समय करन जौहर अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग कर रहे थे।
आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि ऐ दिल है मुश्किल फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान खास भूमिका निभा रहे हैं जिसकी वजह से लेकर फिल्म की रिलीज पर विवाद हो रहा है। अनुराग कश्यप ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'हम अपनी समस्या फिल्मों पर थोपकर और उस पर बैन लगाकर सुलझाते हैं।
मैं सिर्फ इस स्थिति को समझने की कोशिश कर रहा हूं, क्योंकि मैं मूर्ख हूं। आप वास्तव में हमारे टैक्स के पैसों पर यात्रा करते हैं। करन जौहर अपनी फिल्म के लिए मांफी क्यों मांगे? आप इसके लिए क्षमा करें।'
अशोक पंडित ने क्या कहा?
अशोक पंडित ने अनुराग कश्यप के ट्वीट पर जबाव देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तानी जनता के लिए कुछ समय पहले क्या कहा था क्या आपने सुना था? क्या आपको उरी हमले की निंदा करने का समय अभी तक नहीं मिला? आपको ये फैक्ट स्वीकरना करना पड़ेगा कि नरेंद्र मोदी इस देश के अगले 20 साल तक प्रधानमंत्री बने रहेंगें और आपकी उनके प्रति घृणा अपने आप खत्म हो जायेगी।
अशोक पंडित ने ट्विटर पर ही लिखा, 'मैं आपकी कुंठा और अवसाद को समझ सकता हूं क्योंकि आपने तो नरेंद्र मोदी को पीएम के रूप में नहीं देखने के लिए एक मेमोरेंडम भी साइन किया था।' पंडित ने लिखा, 'पाक एक्टर्स और भारत में उनके गॉड फादर्स पर एक आम आदमी की प्रतिक्रिया पाक अभिनेताओं की चुप्पी पर है।' उन्होंने लिखा, 'मुझे हैरानी होगी, अगर आपको उरी हमले की निंदा का वक्त मिल जाए।'












Click it and Unblock the Notifications