बीजेपी सम्मेलन में आडवाणी का मौन व्रत
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) क्या आज(शनिवार) को बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी बैंगलुरू में चल रही पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करेंगे? इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है।
वे कल यानी शुक्रवार को मंच पर बैठे रहे। बाकी वक्ताओं को सुनते रहे, पर खुद चुप रहे। इस सवाल का जवाब भी किसी के पास नहीं है कि उन्होंने मौन व्रत किस लिए लिया हुआ है। क्या वे पार्टी के शिखर नेताओं से नाराज है?
सरकार के काम पर टिप्पणी
उम्मीद थी कि वे कल पार्टी के नेताओं को संबोधित करेंगे। मोदी सरकार के कामकाज पर टिप्पणी करेंगे। पर यह नहीं हुआ। वैसे बीजीपी के लिए 4 अप्रैल की तारीख बेहद खास है। आज ही के दिन 35 साल पहले जनता पार्टी से बीजीपी को निकाला गया था। उसके बाद 6 अप्रैल,1980 को बीजेपी का स्थापना हुई।
मोदी का संबोधन
इस बीच, आज बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त हो जाएगी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण देंगे। आज आर्थिक प्रस्ताव पेश किया जाएगा और वित्त मंत्री अरुण जेटली उस पर अंतिम टिप्पणी करेंगे। इस बीच, कुछ जानकार कह रहे हैं आडवाणी को आज बोलने के लिए मनाया जा सकता है।













Click it and Unblock the Notifications