नरेन्द्र मोदी ने कहा: काला धन पर देश में झूठ फैलाया गया
बैंगलुरू। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक जारी है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के संबोधन से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की शुरुआत हुई। बैठक में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि हमने केंद्र में 10 महीने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। साथ ही उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के बेहतर होने का भी दावा किया है।

अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यकारिणी बैठक को संबोध्िात करेंगे। तो आईए आपको सीधे बैंगलुरू ले चलते हैं जहां नरेन्द्र मोदी रैली को एड्रेस कर रहे हैं।
- अपने संबोधन की शुरुआत में नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के लोगों का अभ्िावादन किया और कहा कि अब मौसम बदल रहा है।
- पीएम बनने के बाद पहले भी कर्नाटक आया, आज फिर से मुझे आपके बीच आने का मौका मिला।
- मोदी ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत सुखद घड़ी है कि मुझे कर्नाटक के लोगों से बातचीत का मौका मिला।
- हर दिन भ्रष्टाचार की खबर आती थी, दुनिया ने देश से मुंह मोड़ लिया था।
- नियत साफ हो तो निर्णय भी सही होते हैं और नतीजे भी साफ होते हैं।
- भारत को पीछे रहने का कोई कारण ही नहीं है।
- कई प्राजेक्ट लटके पड़े थे। मैंने कई प्रोजेक्ट को आगे बढ़वाया।
- मोदी ने कहा अब देश तेज गति से चल पड़ा है।
- काले धन को लेकर देश में झूठ फैलाया गया। पुरानी सरकार काले धन पर निर्णय लेने को तैयार नहीं थी।
- 3 साल से दिल्ली में बैठी सरकार सुप्रीम कोर्ट के कहने के बावजूद कालेधन पर निर्णय लेने को तैयार नहीं थी।
- हमने आते ही काले धन की जांच के लिए SIT गठित कर दी।
- कालेधन पर टोंट मारते थे।
- G-20 में काले धन का मुद्दा उठाया।
- हमने कोयले को हीरा बना दिया।
- मोदी ने कहा देश नई अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ रहा है। अब आईटी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। हम देश को मोबाइल गवर्नेंस की तरफ ले जाना चाहते हैं। मोदी ने कहा कि दिल्ली की सरकारों की सोच ने देश को बर्बाद किया। इस सोच ने भारत को आगे बढ़ने से रोका क्योंकि अगर देश को आगे बढ़ाना है तो राज्यों को आगे बढ़ाना होगा।
पीएम मोदी ने कहा, 'मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं। जो गया है उसे लाना है। आगे काला धन कोई ले जा न सके उसकी व्यवस्था करनी है।' कोयला घोटाले पर पीएम ने कहा, 'हमने कोयले को हीरा बनाकर लोगों के सामने पेश कर दिया।
पहले की सरकार ने कोयले में हाथ डाला तो लोगों की तिजोरियां भर गईं। हमने संकल्प लिया कि हम कोयले को हीरा बनाकर छोड़ेंगे। कोयले की 204 खानों में से केवल 20 खानों की नीलामी हुई है और इस नीलामी से दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रकम सरकारी खजाने में आ गई।'
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बैठक की अध्यक्षता करनी है जिसमें कार्यकारणी के 111 सदस्यों के साथ वरिष्ठ नेता, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं अन्य आमंत्रित सदस्य हिस्सा ले रहे हैं। आडवाणी के भाषण को लेकर सस्पेंस अबतक बना हुआ है।
गौर हो कि पार्टी के ‘मार्गदर्शक मंडल' में शामिल आडवाणी ने इससे पहले एक बार जून 2013 में गोवा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग नहीं लिया था। उसी समय मोदी को लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की प्रचार समिति की कमान सौंपी गयी थी और आडवाणी संभवत: इस कदम से नाखुश थे ।












Click it and Unblock the Notifications