अदार पूनावाला ने राज्यों के लिए घटाया Covishield वैक्सीन का दाम, अब 300 रुपए होगी कीमत
नई दिल्ली, अप्रैल 28: देश में कोरोना की दूसरी लहर में हर दिन सैकड़ों मरीज दम तोड़ रहे हैं। कोरोना से लोगों को बचाने के लिए देश में युद्ध स्तर पर कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान चल रहा है और 1 मई से 18 वर्ष की आयु से अधिक वाले व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हो रही है। वहीं कोवीशील्ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने वैक्सीन की कीमत घटाने का ऐलान किया है। बुधवार को पूनावाला ने ट्वीट करके ये जानकारी दी कि राज्यों को कोरोना वैक्सीन 400 रुपए में नहीं बल्कि 300 रुपये प्रति खुराक कोरोना वैक्सीन बेचेगी।
Recommended Video

अदार पूनावाला ने बुधवार को सभी राज्यों के लिए कोविशिल्ड मूल्य में 25% की कमी की घोषणा की। अब इसकी कीमत राज्यों को 300 रुपये होगी। पहले इसी कीमत कंपनी ने 400 रुपये निर्धारित की थी। ये रेट कंपनी ने राज्यों के लिए तुरंत से लागू कर दिया है।

बता दें कोवीशील्ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ने शुक्रवार को सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के लिए वैक्सीन की कीमतों का ऐलान करते हुए भारत के निजी अस्पतालों में कोविशिल्ड वैक्सीन भारतीयों को 600 रुपये प्रति डोज में बेचने को कहा था जबकि राज्य सरकारों को वैक्सीन 400 रुपए प्रति डोज देने का ऐलान किया था। लेकिन वैक्सीन के दामों को लेकर चारों ओर से आलोचना होने के बाद पूनावाला ने राज्यों के लिए वैक्सीन का रेट 100 रुपए घटा दिया है लेकिन फिलहाल प्राइवेट अस्पतालों को कंपनी ने रेट कम करने का अभी तक कोई ऐलान नहीं किया गया है। दावा किया जा रहा है कि भारतीयों को इस वैक्सीन के लिए दुनिया में सबसे अधिक रुपये खर्च करने पड़ेगे।












Click it and Unblock the Notifications