एक्ट्रेस वनिता विजयकुमार ने पति को पीट-पीटकर घर से निकाला, लॉकडाउन में की थी तीसरी शादी
नई दिल्ली। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्ट्रेस वनिता विजयकुमार (Vanitha Vijaykumar) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। अक्सर विवादों से घिरी रहने वालीं साउथ एक्ट्रेस वनिता अब अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा, इस बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वनिता ने अपने पित पीटर पॉल को मार-मारकर घर से बाहर लिया गया है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में भी वनिता विजयकुमार और पीटर के रिश्ते को लेकर गॉसिप चल रही है।

बिग बॉस तमिल की एक्स कंटेस्टेंट थीं वनिता
बता दें कि वनिता विजयकुमार अपनी एक्टिंग और पर्सनल लाइफ, दोनों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह बिग बॉस तमिल की सीजन-3 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। फिलहार वनिता अपने तीसके पति के साथ हुए अनबन को लेकर सुर्खियों में आ गई है। लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने के बाद वनिता विजयकुमार और पीटर पॉल ने इस वर्ष जून में ही शादी की थी। पीटर पॉल एक फिल्म निर्माता है।

लॉकडाउन में पीटर पॉल से की तीसरी शादी
कोरोना वायरस के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन के दौरान वनिता विजयकुमार ने चेन्नई वाले घर ईसाई रीति-रिवाजों से पीटर पॉल के साथ तीसरी बार अपना घर बसाया। हालांकि उनकी यह शादी 4 महीने भी नहीं चल सकी और ऐसी खबरें हैं कि यह कपल अब अलग हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वनिता ने अपने पति के साथ मार-पीट की और उन्हें घर बाहर निकाल दिया। इस बात की जानकारी डायरेक्टर रविंद्र चंद्रशेखरन ने दी है।

गोवा ट्रिप पर बढ़ी लड़ाई
इस खबर की पुष्टि करते हुए रविंद्र चंद्रशेखरन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, 'बिल्कुल यह सच है, सभी की बातें सच साबित हुई हैं।' मीडिया रिपोर्ट के मुताबित दोनों के बीच दूरियां तब बढ़ी जब वनिता अपनी बेटी और पॉल के साथ गोवा ट्रिप पर गई थीं। शादी के बाद यह इनका पहला ट्रिप था लेकिन पीटर ने वहां खूब शराब पी ली, जिसके बाद दोनों में जमकर झगड़ा हुआ।

पति को मार-पीटकर घर निकाला
गोवा से लौटने के बाद चेन्नई में भी पीटर के शराब पीने का सिलसिला जारी रहा और दोनों में झगड़ा भी बढ़ता गया। हालांकि बाद में वनिता ने पीटर को मार-पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। इस घटना के बाद वनिता ने कई ट्वीट में अपनी सफाई दी है साथ ही उन्होंने एक आधिकारिक बयान भी जारी किया है। वनिता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्यार में हारने की अब मैं आदि हो चुकी हूं, लेकिन आगे बढ़ना, और मजबूत होना मुझे आता है। प्यार में विश्वास करना और निराश होना बहुत तकलीफ देता है लेकिन एक समय पर सब सुन्न हो जाता है, आंखों के सामने जीवन खत्म होते देखना सबसे दर्दनाक है।'

पीटर पॉल की पहली पत्नी ने लगाया था ये आरोप
बता दें कि वनिता तीन बच्चों की मां हैं, पीटल पॉस से पहले भी उनकी दो शादियां टूट चुकी हैं। पीटर पॉल के साथ शादी को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था कई लोगों ने उन्हें शादी न करने की सलाह दी थी। वहीं, पीटर पॉल की भी वनिता से दूसरी शादी थी, जिस दिन दोनों ने लव मैरिज की उसी दिन पीटर की पहली पत्नी एलिजाबेथ ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। एलिजाबेथ का दावा था कि उनका अभी तक पीटर के साथ तलाक नहीं हुआ है। बाद में इस मामले को निपटा लिया गया था।
यह भी पढ़ें: कुमकुम भाग्य में 'इंदु दादी' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस Zarina Roshan Khan का निधन, स्टार्स ने यूं किया याद












Click it and Unblock the Notifications