रिएलिटी शो के सेट पर बिगड़ी सनी लियोनी की तबीयत, अल्ट्रासाउंड में पता चला कारण
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों टीवी सीरियल 'स्पिल्ट्सविला 11' की शूटिंग में व्यस्त हैं। गुरुवार को इसकी शूटिंग के दौरान सनी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। खबरों के अनुसार सनी सेट पर थीं, जब उनके पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों टीवी सीरियल 'स्पिल्ट्सविला 11' की शूटिंग में व्यस्त हैं। गुरुवार को इसकी शूटिंग के दौरान सनी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। खबरों के अनुसार सनी सेट पर थीं, जब उनके पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। जब काफी देर तक भी उनके पेट का दर्द ठीक नहीं हुआ, तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

एक्ट्रेस सनी लियोनी की तबीयत गुरुवार शामअचानक बिगड़ गई। सनी 'स्पिल्ट्सविला 11' की शूटिंग कर रही थीं, जब उनके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। कुछ देर सेट पर ही जब उनकी तबीयत ठीक नहीं हुई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने सनी का चेकअप कर उनका अल्ट्रासाउंड किया। अल्ट्रासाउंड में पता चला कि सनी को एसिडिटी के कारण पेट में दर्द हो रहा था।
आधे घंटे अस्पताल में रखने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। सनी पिछले कुछ सीजन से एमटीवी के हिट शो 'स्पिल्ट्सविला 11' की शूटिंग कर रही हैं। इस शो में उनके को-होस्ट रणविजय सिंह हैं। अभी कुछ दिनों पहले फादर्स डे पर सनी लियोनी चर्चा में आई थीं। उनके पति डेनियल वेबर ने इंस्टाग्राम पर सनी और बेटी निशा संग फोटो डाली थी, जिसपर यूजर्स ने बेहूदे कमेंट्स किए थे।
Love each year that we host this show together! #biglittlebro @rannvijaysingha @mtvsplitsvilla
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
ये भी पढ़ें: फादर्स डे पर सनी लियोनी के पति ने बेटी संग डाली फोटो, बेहूदे कमेंट्स से बाज नहीं आए यूजर्स












Click it and Unblock the Notifications