फादर्स डे पर सनी लियोनी के पति ने बेटी संग डाली फोटो, बेहूदे कमेंट्स से बाज नहीं आए यूजर्स
सोशल मीडिया यूजर्स ने नीचता की हद एक बार फिर पार कर दी है। एक्ट्रेस सनी लियोनी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने बेवजह गुस्सा निकाला है। सनी के पति डेनियल ने अपनी पत्नी और बेटी संग इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसपर यूजर्स ने बेहूदे कमेंट्स किए हैं।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर यूजर्स कभी-कभी अपनी हदें पार कर जाते हैं। वो फिल्मी सितारों पर कमेंट्स करने से लेकर बेवजह उन्हें ट्रोल करने से भी बाज नहीं आते। नीचता की यही हद यूजर्स ने एक बार फिर पार कर दी है। एक्ट्रेस सनी लियोनी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने बेवजह गुस्सा निकाला है। सनी के पति डेनियल ने अपनी पत्नी और बेटी संग इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसपर यूजर्स ने बेहूदे कमेंट्स किए हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
डेनियल वेबर ने फादर्स डे के मौके पर पत्नी सनी और बेटी निशा संग फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि यूजर्स इस फोटो पर ऐसे बेहूदे कमेंट करने लगेंगे। डेनियल ने फोटो शेयर कर अपनी बेटी को शुक्रिया कहा, जिसने उन्हें पिता होने का एहसास कराया।

डेनियल ने पत्नी और बेटी को कहा 'शुक्रिया'
डेनियल वेबर ने ये फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'फादर्स डे! निशा कौर से मिलने और हम दोनों से प्यार करने के लिए शुक्रिया सनी। तुम्हें हमेशा बेस्ट पता होता है। निशा सबकुछ है और उसने मेरा दिल हमेशा के लिए चुरा लिया है। शुक्रिया।' जहां सनी के फैंस ये फोटो देखकर खुश हो गए, वहीं कुछ यूजर्स बेहूदे कमेंट करने से भी बाज नहीं आए।

बेहूदे कमेंट्स से बाज नहीं आए लोग
यूजर्स ने फोटो पर कमेंट किया कि उन्हें अपनी बेटी और बीवी संग ऐसी तस्वीर नहीं डालनी चाहिए। इस तस्वीर में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तीनों ने ही कुठ नहीं पहना है। बस इसी बात पर इंस्टाग्राम यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। इससे पहले डेनियल ने अपने बेटों अशर और नोहा के संग फोटो डाली थी। उस फोटो में भी डेनियल और उनके बच्चों ने कुछ नहीं पहना था, लेकिन लोगों को उस तस्वीर से कोई दिक्कत नहीं हुई।
ये भी पढ़ें: कैंसर से जंग लड़ रहे इरफान खान का खत, 'मैं सरेंडर कर चुका हूं, अंजाम पता नहीं'
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications