'शॉकिंग! जहां कामसूत्र की उत्पत्ति, वहां पोर्न बैन', सोमी अली ने राज कुंद्रा मामले पर दिया चौंकाने वाला बयान

मुंबई, 28 जुलाई। मशहूर कारोबारी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा फिलहाल सलाखों के पीछे से इतनी जल्दी बाहर नहीं आने वाले। कोर्ट ने अब उनको पुलिस हिरासत से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग खुलकर अश्लील फिल्मों के कारोबार पर बोल रहे हैं। इस लिस्ट में अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस और सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली का नाम भी जुड़ गया है।

सोमी अली ने राज कुंद्रा मामले पर क्या कहा?

सोमी अली ने राज कुंद्रा मामले पर क्या कहा?

बता दें कि सोमी अली ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है हालांकि ज्यादातर लोग उन्हें सलमान खान की पूर्व प्रेमिका के तौर पर ही जानते हैं। सोमी अली ने अब राज कुंद्रा और पोर्नोग्राफी को लेकर भारत में चल रहे प्रतिबंध को लेकर अपनी बात मीडिया के सामने रखी है। सोमी अली ने कहा कि लोग पोर्न इंडस्ट्री को अपने प्रोफेशन के तौर पर चुनते हैं, इसके लिए उन्हें जज नहीं करना चाहिए। यहां किसी के साथ जबरदस्ती नहीं की जाती है।

जोर-जबरदस्ती नहीं तो पोर्न इंडस्ट्री है ठीक

जोर-जबरदस्ती नहीं तो पोर्न इंडस्ट्री है ठीक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमी अली ने कहा, पर्सनली मैं उन लोगों को जज नहीं करती जो लोग पोर्नोग्राफी को अपना व्यवसाय चुनते हैं। यह तब तक बुरा नहीं है जब तक किसी के साथ जबरदस्ती और उसे चोट ना पहुंचाई जाए। यह जरूरी है कि इस इंडस्ट्री में किसी भी तरह की जोर-जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए। इसके उलट, अगर कोई अपनी मर्जी से इस इंडस्ट्री को चुनता है तो उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

अब समय आ गया है सोच बदलने का

अब समय आ गया है सोच बदलने का

सोमी अली ने आगे कहा, 'हमें किसी को जज करने का कोई अधिकार नहीं है, मेरे अंदर उन लोगों के लिए कोई गुस्सा या बुराई नहीं जो एडल्ट फिल्मों शामिल हैं या इसे अपना पेशा बनाते हैं। मैं इसे सिर्फ अन्य फिल्मों की तरह कला के रूप में देखती हूं, और अब समय आ गया है कि हम 2021 में ऐसी कला का निर्माण करने में सक्षम हों।'

पोर्न कलाकारों के साथ गलत स्वीकार नहीं

पोर्न कलाकारों के साथ गलत स्वीकार नहीं

सोमी अली ने यह भी कहा कि वह इस बात से हैरान हैं कि वह देश पॉर्न पर बैन क्यों लगाएगा जहां कामसूत्र की उत्पत्ति हुई। उन्होंने कहा, वेब सीरीज में बोल्ड सीन आम हो गए हैं। इस पर सेंसरशिप का एक प्रमुख कारण चर्चा का विषय बन गया है। समय आ गया है कि हम देश में यौन शिक्षा को महत्व दें। मुझे इस बात पर जोर देना चाहिए कि जब मैं किसी को जज नहीं करती, तो यह मेरे लिए बिल्कुल स्वीकार नहीं है कि किसी अश्लील पेशे में कलाकार को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा मैं पोर्न के खिलाफ बिल्कुल भी नहीं हूं।

यह भी पढ़ें: मॉडल सागरिका का शॉकिंग खुलासा, राज कुंद्रा ने बिग बॉस कंटेस्‍टेंट और इन एक्ट्रेस को दिया था 'हॉटशॉट्स' का ऑफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+