मॉडल सागरिका का शॉकिंग खुलासा, राज कुंद्रा ने बिग बॉस कंटेस्टेंट और इन एक्ट्रेस को दिया था 'हॉटशॉट्स' का ऑफर
मुंबई , 27 जुलाई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा कानून के शिंकजे में बुरी तरह फंस चुके है। पोर्न विडियोज बनाने और उसे एप्स पर अपलोड करने के मामले में मंगलवार को दोबारा 14 दिनों के लिए मुंबई की क्राइम ब्रांच कस्टडी बढ़ा दी गई है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद इससे जुड़े कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। वहीं अब मॉडल और एक्ट्रेस सागरिका शोना सुमन ने राज कुंद्रा लेकर चौका देने वाला खुलासा किया जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

राज कुंद्रा इन एक्ट्रेस से अश्लील वीडियोज बनाने के चक्कर में थे
सागरिका शोना सुमन ने राज और उनकी कंपनी को लेकर ये खुलासा किया कि उनकी कंपनी, बॉलीवुड की एक्ट्रेस और बिग बॉस की कंटेस्टेंट्स से अश्लील वीडियोज बनवाने के चक्कर में थे। इतना ही नहीं सागरिका ने कंटेस्टेंट्स और एक्ट्रेस के नाम तक लिए जिनको लेकर राज कुंद्रा शूट करने वाले थे।

सागरिका ने बताया कि कितने रुपए देने की हुई थी बात
बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक वीडियो मैसेज के जरिए, सागरिका ने बताया कि राज कुंद्रा बिग बॉस कंस्टेंट और कौन सी एक्ट्रेस के साथ ये वीडियो शूट करने वाले थे। सागरिका ने ये भी खुलासा किया कि राज कुंद्रा की कंपनी उन्हें इसके लिए 1 से 2 शोज के लिए 2 लाख से 10 लाख रुपये तक भुगतान करने वाले थे। सागरिका ने ये भी बताया कि कुछ एक्ट्रेस ने हामी भरी थी और कुछ एक्ट्रेस ने बोल्ड कंटेंट पर आपत्ति जताते हुए इस पर काम करने से इंकार कर दिया था। वहीं कुछ हाई फीस होने की वजह से प्रोजेक्ट से रिजेक्ट हो गई थीं।

सागरिका ने बाद में बोली ये बात
जब बॉम्बे टाइम्स ने इस बारें में सागरिका से इस बारे में पुष्टि की तो सागरिका ने कहा, '' मैंने जो लिस्ट शेयर की, वह हॉटशॉट्स क्रिएटिव टीम द्वारा तैयार की गई थी। जिसे कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने मुझसे साझा किया था। सागरिका ने बचते हुए कहा कि मुझे ठीक से पता नहीं है कि किन एक्ट्रेस से संपर्क किया गया या नहीं या वास्तव में उनसे कब संपर्क किया गया था?












Click it and Unblock the Notifications