सोसायटी में बवाल करने पर एक्ट्रेस पायल रोहतगी गिरफ्तार, चेयरमैन को धमकी देने का आरोप

नई दिल्ली, 25 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि अहमदाबाद पुलिस ने उनको एक नए मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पायल ने सोसायटी के चेयरमैन के साथ अभद्रता की। साथ ही सोशल मीडिया पर उनको गाली देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। हालांकि जब विवाद ज्यादा बढ़ गया तो उन्होंने वो वीडियो डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक मामले में सोसायटी वालों ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया दिया था। जिस पर अब अहमदाबाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

Recommended Video

    Payal Rohatgi arrested, Society Chairperson से झगड़ा करने और धमकी देने का आरोप | वनइंडिया हिंदी
    Ahmedabad

    जानकारी के मुताबिक 20 जून को सोसायटी की एजीएम मीटिंग चल रही थी। जिसकी सदस्य ना होने के बावजूद पायल वहां पर पहुंच गईं और बोलना शुरू कर दिया। इसके बाद जब उनको चेयरमैन और सदस्यों ने जाने को कहा, तो वो गाली-गलौच पर उतर आईं। आरोप है कि उन्होंने चेयरमैन को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा और अहमदाबाद सेटेलाइट पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    राजस्थान पुलिस भी कर चुकी है गिरफ्तार
    सितंबर 2019 में पायल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें मोतीलाल, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की गई। इससे नाराज यूथ कांग्रेस के नेता चर्मेश शर्मा ने उनके खिलाफ राजस्थान के बूंदी में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए बूंदी पुलिस ने उन्हें अहमदाबाद से गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में वो जमानत पर रिहा हो गईं।

    इस मामले में भी जांच जारी
    अप्रैल में अंधेरी की एक अदालत ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया की छात्रा सफूरा जरगर के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने के मामले में रोहतगी के खिलाफ जांच करने के आदेश दिए थे। उस दौरान कोर्ट ने कहा था कि रोहतगी के ट्वीट्स मुस्लिम समुदाय और महिलाओं का अपमान करते हैं, ऐसे में इसकी जांच होनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+