मल्लिका शेरावत का खुलासा, 'मुझसे कहा- स्क्रीन पर किस करती हो तो प्राइवेट में सोने में क्या हर्ज है'
बॉलीवुड फिल्मों में बोल्ड परफॉर्मेंस से पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कास्टिंग काउच पर अपना अनुभव शेयर करते हुए मल्लिका ने बताया कि बोल्ड फिल्मों की उन्हें काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मों में बोल्ड परफॉर्मेंस से पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कास्टिंग काउच पर अपना अनुभव शेयर करते हुए मल्लिका ने बताया कि बोल्ड फिल्मों की उन्हें काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। मर्डर जैसी फिल्मों के कारण बॉलीवुड में उनकी गलत इमेज बन गई। एक इंटरव्यू में मल्लिका ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि एक्टर्स और डायरेक्टर उनसे इंटीमेट होने के लिए कहते थे।

'इंटीमेट न होने पर फिल्मों से निकाला'
दुनियाभर में महिलाएं अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के दर्द को लोगों के साथ साझा कर रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने भी पहली बार कास्टिंग काउच का सामना करने की बात कबूली है। पीटीआई को दिए इंटरव्यू में मल्लिका ने बताया कि उनके को-स्टार्स उनसे ऑफ-स्क्रीन इंटीमेट होने के लिए कहते थे और ऐसा नहीं करने पर उन्हें कई प्रोजेक्ट से हाथ भी धोना पड़ा। मल्लिका ने कहा, 'मुझे कई प्रोजेक्ट्स से निकाला गया क्योंकि हीरो कहता था कि तुम मेरे साथ इंटीमेट क्यों नहीं हो सकती?'

'तुम स्क्रीन पर इंटीमेट हो सकती हो तो प्राइवेट में क्यों नहीं?'
'तुम स्क्रीन पर इंटीमेट हो सकती हो तो प्राइवेट में क्यों नहीं? मैंने इस कारण कई प्रोजेक्ट खोए हैं।' मल्लिका ने कहा कि ये दिखाता है कि हमारे समाज में महिलाएं किस हालात से जूझ रही हैं। मल्लिका ने अपनी फिल्मों के बारे में बोलते हुए कहा कि मर्दों ने उनकी फिल्मों पर उनके कैरेक्टर को जज किया। 'मुझ पर इतने सारे आरोप और जजमेंट किए गए। अगर आप शॉर्ट स्कर्ट पहनती हैं, स्क्रीन पर किस करती हैं तो आप बिना किसी नैतिकता वाली गिरी हुई महिला हैं। पुरुष आपके साथ छूट लेने की कोशिश करते हैं।'

'मैं एक मजबूत महिला हूं और मैं समझौता नहीं कर सकती'
मल्लिका ने कहा, 'मेरी कहानी, मैं जहां से आती हूं और जो भी मैंने सहा, सभी को दरकिनार कर दिया गया और बस यही याद रखा गया कि मेरे कितने किसिंग सीन हैं। इस सबसे मैं असुरक्षित महसूस करने लगी, क्योंकि मुझे ऐसा लगने लगा कि मैं इससे ज्यादा भी कर सकती थी। मेरी सिर्फ एक साइड हाईलाइट की गई और इस वजह से मैंने काफी सहा है।' मल्लिका ने न केवल अपनी फिल्मों के कारण जज होने की बात कही, बल्कि ये भी बताया कि कैसे निर्देशक उन्हें आधी रात को मिलने बुलाते थे। मल्लिका ने कहा, 'मैं एक मजबूत महिला हूं और मैं समझौता नहीं कर सकती। मुझ में बहुत आत्मसम्मान है।'

'डायरेक्टर रात 3 बजे मिलने को बोलता था'
'एक वक्त ऐसा था जब डायरेक्टर्स मुझे कॉल कर रात को 3 बजे मिलने के लिए कहते थे।' मल्लिका ने कहा कि वो इस बारे में बात करने से डरती थीं क्योंकि उन्हें लोगों के जजमेंट का डर था। 'मैं काफी डरी हुई थी क्योंकि मुझे लगा हर कोई मुझ पर आरोप लगाएगा कि मैंने ही डायरेक्टर को ऐसा कहने के लिए उकसाया होगा। हमारे समाज में पीड़ित को ही दोष देने की आदत है और मुझे इसलिए ये बातें करने में डर लगता था।' मल्लिका ने कहा कि वो इन सब से काफी डर गई थीं।

मल्लिका को जान से मारना चाहता था सिरफिरा फैन
हाल ही में मल्लिका ने एक वेब सीरीज में अपने सिरफिरे फैन के बारे में बात की थी। ये सिरफिरा फैन मल्लिका के जान से मार डालना चाहता था। मल्लिका ने बताया था, 'वो मुझसे कहता था कि तुम शॉर्ट स्कर्ट क्यों पहनती हो। तुम भारतीय संस्कृति का नाम खराब कर रही हो। तुम साड़ी क्यों नहीं पहन सकती। वो चाहता था कि मैं साड़ी पहनूं और पल्लू से अपना सिर ढक लूं।' मलिल्का के इस सिरफिरे फैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
ये भी पढ़ें: कास्टिंग काउच पर एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती, 'गेस्ट हाउस में अकेले बुलाते थे'
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications