कास्टिंग काउच पर एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती, 'गेस्ट हाउस में अकेले बुलाते थे'

हॉलीवुड और बॉलीवुड के बाद अब दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेसेस भी इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच पर खुलकर बोल रही हैं। श्री रेड्डी और संजना के बाद अब तेलुगु फिल्मों की लीडिंग एक्ट्रेस रह चुकीं आमनी ने कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा किया है।

Aamani

नई दिल्ली। हॉलीवुड और बॉलीवुड के बाद अब दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेसेस भी इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच पर खुलकर बोल रही हैं। श्री रेड्डी और संजना के बाद अब तेलुगु फिल्मों की लीडिंग एक्ट्रेस रह चुकीं आमनी ने कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा किया है। आमनी ने बताया कि तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच है और इसका सामना उन्होंने खुद किया है।

आमनी ने इंटरव्यू में सुनाई आपबीती

आमनी ने इंटरव्यू में सुनाई आपबीती

कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकीं जानीं-मानीं एक्ट्रेस आमनी ने तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक इंटरव्यू में अपनी आपबीती बताते हुए आमनी ने कहा कि उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में कास्टिंग काउच का सामना किया है। आमनी ने बताया कि उन्हें नए प्रोडक्शन हाउस से फोन आया करते थे। ये प्रोडक्शन हाउस गेस्ट हाउस में अकेले मिलने की डिमांड करते थे।

'छोटे प्रोडक्शन हाउस करते हैं ऐसा'

'छोटे प्रोडक्शन हाउस करते हैं ऐसा'

आमनी ने कहा कि उन्हें इन लोगों का इरादा जल्द ही समझ गई थीं। उन्होंने इन प्रोडक्शन हाउस से बचना शुरू कर दिया। आमनी ने ये भी कहा कि इस तरह के फोन उन्हें नई कंपनियों से आते थे और प्रतिष्ठित डायरेक्टर और प्रोडक्शन हाउस ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं होते थे। कई फिल्मों में काम कर चुकीं अमानी ने बालाकृष्णा, नागार्जुन और ममूटी जैसे कलाकारों के साथ काम किया है।

सामने आईं कई एक्ट्रेसेस

सामने आईं कई एक्ट्रेसेस

इंडस्ट्री में कई साल गुजार चुकीं आमनी ने अब जाकर कास्टिंग काउच पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। इससे पहले मॉडल और एक्ट्रेस संजना भी कास्टिंग काउच को लेकर बयान दे चुकी हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वो एक मीटिंग के दौरान एक शख्स उनके पास आया था और उसने उनके कान पर किस करने की कोशिश भी की थी।

ये भी पढ़ें: स्वरा भास्कर का खुलासा, उसने मेरे कान पर किस किया और कहा 'आई लव यू बेबी'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+