शराब के साथ फोटो और VIDEO पोस्ट करने पर ट्रोल हुईं हुमा कुरैशी, लोग बोले- क्या सच में मुस्लिम हो??

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी इस समय सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। दरअसल हुमा कुरैशी बीते कुछ समय से शराब के एक ब्रांड का प्रमोशन कर रही हैं। इसे लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर और वीडियो तक शेयर किया है। इनमें जो वीडियो है, उसमें तो हुमा बकायदा बता भी रही हैं कि किस तरह शराब पीएं। लोगों को उनकी ये पोस्ट बिल्कुल पसंद नहीं आ रहीं और वह जमकर अभिनेत्री की आलोचना कर रहे हैं।

हाथ में शराब का गिलास लिए बैठी हैं हुमा

हाथ में शराब का गिलास लिए बैठी हैं हुमा

एक तस्वीर में हुमा कुरैशी हाथ में शराब का गिलास लिए बैठी हैं और टेबल पर शराब की बोतल भी रखी है। साथ में नींबू के कटे हुए टुकड़े रखे हैं। अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए हुमा ने कैप्शन में लिखा है, 'जब मुंबई की सर्दियों की दोपहर गर्मी जैसी लगे, तो आप खुद को रिफ्रेश करते हैं।' फिर उन्होंने आगे बताया है कि जो ड्रिंक उनके हाथ में वह उन्होंने किस तरह बनाई है। लोग हुमा को धर्म का हवाला देते हुए कह रहे हैं कि उन्हें ऐसा करने पर शर्म आनी चाहिए।

वीडियो में बताया ड्रिंक बनाने का तरीका

वीडियो में बताया ड्रिंक बनाने का तरीका

वहीं जो वीडियो उन्होंने शराब के साथ शेयर किया है, उसमें वह खुद ड्रिंक बनाकर दिखा रही हैं। इस तस्वीर और वीडियो की वजह से हुमा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हुमा की तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है, 'शराब पीना हराम है कुरान में।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'पैसे के लिए क्या-क्या प्रमोट करना पड़ता है।' एक यूजर ने लिखा, 'तुम एक मुस्लिम हो, तुम्हें शर्म आनी चाहिए कि तुम शराब पी रही हो इसलिए मुस्लिम पर खुदाई आफत ज्यादा आती है तम लोगों की वजह से।'

लोग बोले- कुछ तो शर्म करो

लोग बोले- कुछ तो शर्म करो

वहीं हुमा के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'कुछ तो शर्म करो।' एक यूजर ने कहा, 'क्या तुम सच में मुस्लिम हो??' एक अन्य यूजर लिखता है, 'पैसों के लिए लोगों को ये सब पीने बोल रही है।' वहीं एक यूजर ने कहा, 'बॉलीवुड या हम क्या करेंगे पर मरने के बाद अल्लाह को तोड़ जवाब देना ही पड़ेगा अब ये मत बोलना कि तेरा अल्लाह अलग है।'

पिता की आर्मी यूनिफॉर्म पहने Priyanka Chopra ने शेयर की अपनी पुरानी तस्वीर, कहा- वो मेरे आइडल थे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+