पिता की आर्मी यूनिफॉर्म पहने Priyanka Chopra ने शेयर की अपनी पुरानी तस्वीर, कहा- वो मेरे आइडल थे

नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने दिवंगत पिता की आर्मी यूनिफॉर्म पहने दिखाई दे रही हैं। ये प्रियंका के बचपन की तस्वीर है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कहा है कि वह अपनी आने वाली किताब 'अनफिनिश्ड' के एल्बम सेक्शन में इसे शामिल करेंगी। बता दें प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता दोनों ही ऑफिसर थे। पोस्ट की शुरुआत में वह लिखती हैं, '#TBT टू लिटिल प्रियंका।'

पिता को लेकर क्या बोलीं प्रियंका?

पिता को लेकर क्या बोलीं प्रियंका?

प्रियंका ने अपनी पोस्ट में कहा है, 'ये तस्वीर मेरी आने वाली किसाब की एल्बम से है। मैं अपने पिता की आर्मी यूनिफॉर्म को पहन पूरे घर में उनके पीछे-पीछे घूमना पसंद करती थी। मैं बड़ी होकर बिल्कुल उनके जैसी बनना चाहती थी। वो मेरे आदर्श थे। मेरे पिता ने मेरे साहस को प्रोत्साहित किया है। यहां तक कि एक छोटी सी बच्ची होने पर भी... मैं हमेशा कुछ ना कुछ खोजती रहती थी, एडवेंचर की तलाश में, कुछ नया करने की कोशिश करती थी। मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी जो पहले कभी नहीं किया गया है, कुछ ऐसा खोजना चाहती थी जो आज तक किसी ने नहीं ढूंढा। मैं हमेशा से ही प्रथम आना चाहती थी। जो भी चीज मैं रोजाना करती हूं, उसमें इस बात का ध्यान रखती हूं।

किताब के कवर के साथ शेयर की तस्वीर

किताब के कवर के साथ शेयर की तस्वीर

इससे पहले प्रियंका ने अपनी किताब के कवर के साथ भी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह हाथ में अपनी ही किताब का कवर लिए हंसती दिख रही हैं। कवर के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा था, 'क्या अहसास है जब मैंने पहली बार अपनी ही किताब अपने हाथों में पकड़ी हुई है... महज मजाक कर रही हूं, मुझे केवल एक जैकेट मिला है (किताब का कवर) तो मैंने उसे किताब के चारों ओर लपेटा ये देखने के लिए कि वास्तव में वह कैसी दिखेगी। मैं अगले महीने मिलने वाली पहली प्रिंटेड कॉपी का इंतजार नहीं कर सकती। बायो में दिए गए लिंक से अपनी कॉपी को पहले ही ऑर्डर कर लें।'

इन फिल्मों और टेलीविजन सीरीज में दिखेंगी प्रियंका

इन फिल्मों और टेलीविजन सीरीज में दिखेंगी प्रियंका

प्रियंका ने अपनी किसाब को लेकर कहा था कि इसमें उनकी अब तक की यात्रा को उनके ही शब्दों में बताया गया है... इसमें उनकी जिंदगी के इंटरव्यू वर्जन हैं, लोगों का वर्जन और उनकी असली कहानी है। प्रियंका कुछ फिल्मों और टेलीविजन प्रोजेक्ट्स में भी दिखाई देने वाली हैं। उनकी फिल्म द व्हाइट टाइगर और वी कैन बी हीरोज जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगी। अभी वह मैट्रिक्स 4 और टेक्स्ट फॉर यू पर भी काम कर रही हैं। इसके अलावा प्रियंका ने रुसो ब्रदर्स के साथ Citadel नामक टेलीविजन प्रोजेक्ट साइन किया है और वह एक डांस प्रोग्राम में पति निक जोनस के साथ भी दिखाई देंगी, जिसका नाम संगीत है। इसके साथ ही प्रियंका के पास अभिनेत्री मिंडी कैलिंग के साथ एक प्रोजेक्ट है और वह मां आनंद शीला की बायोपिक में भी दिखाई देने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+