नहीं रहे फिल्म अभिनेता नेदुमुदी वेणु, 500 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम
तिरुवनंतपुरम, 11 अक्टूबर: मलयालम फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता नेदुमुदी वेणु का निधन हो गया है। वह 73 साल के थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और सोमवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि हाल ही में वह कोरोना संक्रमण से उबरे थे। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी।

नेदुमुदी वेणु की तबीयत रविवार को बिगड़ी थी। उन्होंने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल आने के बाद तबीयत में सुधार ना होने पर उनको आईसीयू में शिफ्ट किया गया। सोमवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन पर मलायालम, तमिल, तेलुगु फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने गम का इजहार किया है।
पत्रकारिता से फिल्मों में आए थे वेणु
नेदुमुदी वेणु ने पढ़ाई के बाद पत्रकारिता में हाथ आजमाया था। इसके बाद वो थियेटर और फिल्मों की तरफ आए। नेदुमुदी वेणु ने 1978 में निर्देशक जी अरविंदन की फिल्म 'थंबू' से मॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और हर तरह के रोल अदा किए। उनको अपने काम के लिए तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और छह राज्य फिल्म पुरस्कारों मिले। वेणु ने 'चौराहें' नाम की अंग्रेजी फिल्म में भी अभिनय किया।












Click it and Unblock the Notifications