Amitabh Bachchan Bday: जन्मदिन पर पापा अमिताभ से हुई लवली मिस्टेक, लाडली श्वेता ने किया प्यार से करेक्ट
मुंबई, 11 अक्टूबर। आज सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। उनके फैंस, उनके चाहने वाले और उनके करीबी लोग उन्हें सुबह से बर्थडे विश कर रहे हैं लेकिन एक पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, जिसे देखकर हर कोई सिर्फ और सिर्फ मुस्कुरा रहा है और वो पोस्ट है अमिताभ की चेहेती बिटिया रानी श्वेता बच्चन नंदा की, जिन्होंने अपने पापा की एक छोटी सी मिस्टेक को पकड़ लिया और बड़े ही प्यार से उस गलती को सुधार दिया।
Recommended Video

अमिताभा ने लिखा-, '80 की ओर बढ़ते हुए।'
दरअसल अमिताभ ने खुद अपने जन्मदिन पर फैंस के लिए एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा-, '80 की ओर बढ़ते हुए।' जिस पर श्वेता ने तुरंत रिप्लाई किया कि 'ये 79वां है।'
पिता-पुत्री की बात वायरल
पिता-पुत्री की ये खूबसूरत बात इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। लोग जमकर दोनों को दुआएं दे रहे हैं। मालूम हो कि अमिताभ-श्वेता के बीच जबरदस्त बॉडिंग हैं। अक्सर दोनों लोग साथ में मस्ती करते दिखते हैं।

'आपकी बेटी श्वेता और आपकी शक्ल काफी मिलती जुलती है'
हाल ही में केबीसी 13 के एक एपीसोड में एक प्रतियोगी ने कहा था कि अमिताभ जी, 'आपकी बेटी श्वेता और आपकी शक्ल काफी मिलती जुलती है।' जिस पर अमिताभ ने कहा था कि आज ये बात सुनकर मेरी बेटी श्वेता काफी प्रसन्न होंगी।'

काफी फिट और डैशिंग
मालूम हो कि अमिताभ ने जो फोटो शेयर की है उसमें वह ग्रे जैकेट, ट्राउजर और एक स्लिंग बैग लिए नजर आ रहे हैं। निसंदेह अमिताभ इस तस्वीर में काफी फिट और डैशिंग दिख रहे हैं। उनकी ये फोटो आज के युवाओं को भी चैलेंज देती है।

'संयम, सफलता और आदर्श व्यक्तित्व की संपूर्ण किताब'
गौरतलब है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन केवल एक सफल एक्टर नहीं है बल्कि अपने आप में वो संयम, सफलता और आदर्श व्यक्तित्व की संपूर्ण किताब है, जिसका हर अंक ये बताता है कि मेहनत ही सफलता का सूत्र है और सक्सेस का कोई भी शार्ट कट नहीं होता है। फर्श से अर्श तक पहुंचे अमिताभ बच्चन की सौम्यता और सरलता ही उन्हें उनके चाहनेवालों के करीब ले आती है और यही वजह है कि पिछले 50 सालों से अमिताभ ही फिल्मी दुनिया में छाए हुए हैं।
4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 12 फिल्मफेयर पुरस्कार
उनके बाद कई सितारे आए और सफल भी हुए लेकिन जो जगह बिग बी की है वो किसी की नहीं है। हर दिल अजीज अमिताभ बच्चन 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 12 फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुके हैं। उन्हें देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण भी मिल चुका है, वो दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित भी किए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications