हिंदी फिल्मों के विलेन जीतू वर्मा को लोगों ने मारे पत्थर, जा सकती है एक आंख की रोशनी
डॉक्टर्स का कहना है कि जीतू की आईब्रो में फ्रेक्चर हुआ है,इसका असर उनकी आंख की रोशनी पर भी हो सकता है।
मुंबई। एक बार फिर से राजस्थान में कोई फिल्म कलाकार लोगों के गुस्से का शिकार बना है, हम बात कर रहे हैं 'बॉडीगार्ड', 'सोल्जर' जैसी फिल्मों में छोटी लेकिन अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर जीतू वर्मा की, जिनके ऊपर चितौड़गढ़ में हमला हुआ है। रामगोपाल वर्मा ने की PM मोदी से CM योगी की तुलना...

मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक जीतू माउंट आबू से जयपुर अपनी कार में आ रहे थे, तभी उसी समय उनकी कार पर कुछ अज्ञात लोग पत्थर फेंकने लगे।
एक पत्थर अभिनेता की आंख पर आकर लगा
इसी पत्थरबाजी में एक पत्थर अभिनेता की आंख पर आकर लगा और वो घायल हो गए। जिस जगह ये वारदात हुई वो चितौड़गढ़ के पास 40 किलोमीटर जंगल का एरिया था। आनन-फानन में जीतू के ड्राईवर ने बड़ी मुश्किल में काफी स्पीड में कार चलाई और वो जीतू के लेेेकर उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से सीधे जीतू फ्लाइट पकड़कर मुंबई पहुंचे लेकिन तब तक जीतू की चोट काफी गंभीर हो चुकी थी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
इलाज का सारा खर्चा अभिनेता सुनील शेट्टी उठा रहे
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जीतू की आईब्रो में फ्रेक्चर हुआ है, जिसके लिए उन्हें 10 टांके लगे हैं, जीतू की चोट गंभीर है और हो सकता है कि इसका असर उनकी आंख की रोशनी पर भी हो। इस चोट के कारण जीतू का प्रोग्राम भी रद्द हो गया है खबर है कि जीतू के इलाज का सारा खर्चा अभिनेता सुनील शेट्टी उठा रहे हैं।

लूट के मद्देनजर हुई पत्थरबाजी
जीतू हमलावरों के बारे में कुछ नहीं जानते हैं और ना ही उन्हें किसी ने कोई धमकी दी थी। वो खुद हैरान हैं कि ये भयावह घटना उनके साथ घटी है। आशंका जताई जा रही है कि पत्थरबाजी करने वालों ने लूट के मद्देनजर इस घटना को अंजाम दिया है।












Click it and Unblock the Notifications