रामगोपाल वर्मा ने की PM मोदी से CM योगी की तुलना...
रामगोपाल वर्मा ने ट्विटर पर लिखा कि योगी बहुत खूब हैं। मुझे लगता है कि वह नरेंद्र मोदी से भी बेहतर हैं। मुझे आशा है कि वह देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे।
मुंबई। एक बार फिर से फिल्म निर्देशक और निर्माता रामगोपाल वर्मा अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने यूपी के नए-नवेले सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। राम गोपाल ने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना कर डाली है।
रामगोपाल वर्मा ने ट्विटर पर लिखा कि योगी बहुत खूब हैं। मुझे लगता है कि वह नरेंद्र मोदी से भी बेहतर हैं। मुझे आशा है कि वह देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे।
रामगोपाल वर्मा ने एक अन्य ट्वीट में भी अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर भी टिप्पणी की है, उन्होंने लिखा कि वह कुछ हासिल कर पाएं या नहीं, लेकिन मीडिया यह जरूर सुनिश्चित करेगा कि ट्रंप को अमेरिकी राजनीतिक इतिहास के सबसे बड़े जोक के तौर पर याद किया जाए।
इससे पहले रामू ने फिल्म अभिनेत्री सन्नी लियोन पर निशाना साधा था, जिसके चलते एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ गोवा में शिकायत भी दर्ज कराई थी।













Click it and Unblock the Notifications