Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

खुलासा: पति के साथ मिलकर ड्रग्स बेचने का धंधा करती हैं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी!

मुंबई। 90 की दशक की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस और पर्दे पर अपने चाहने वालों के सामने ''मुझको राणा जी माफ करना...गलती म्हारे से हो गई'' जैसे दोअर्थी गाने पर डांस कर लाखों दिलों पर छुरी चलाने वाली ममता कुलकर्णी अब ड्रग्स के धंधे में उतर गई हैं। एक अंग्रेजी अखबार ने ठाणे पुलिस के मुताबिक खबर छापी है कि पिछले महीने बरामद की गई 20 टन एफेड्राइन ड्रग्स तस्करी मामले में ममता कुलकर्णी की अहम भूमिका थी। ममता जैसी बहुत सारी हसीनाओं के रहे डॉन से संबंध

Actress Mamta Kulkarni's role in husband's drug ring under scanner

पुलिस की जांच टीम ने इस बात का खुलासा किया है कि केन्या के रहने वाले ममता कुलकर्णी के पति विजयगिरि आनंदगिरि गोस्वामी उर्फ विकी गोस्वामी इसका मास्टर माइंड है। ठाणे पुलिस अब ममता कुलकर्णी की भूमिका को लेकर जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि विकी गोस्वामी का नाम इससे पहले भी ड्रग्स तस्करी में सामने आ चुका है। विकी को दुबई में 1997 में ड्रग्स सप्लाई के मामले में गिरफ्तार भी किया गया था और उसने जेल में 15 साल की सजा काटी थी। इस हसीन ड्रग तस्‍कर ने करायी 180 लोगों की हत्‍या, कहानी जान कांप उठेंगे आप

-
-
-
पति के साथ मिलकर ड्रग्स बेचने का धंधा करती हैं ममता कुलकर्णी!

पति के साथ मिलकर ड्रग्स बेचने का धंधा करती हैं ममता कुलकर्णी!

-
-
-
-

जेल से निकलने के बाद विकी ममता कुलकर्णी के साथ केन्या की राजधानी नैरोबी में जाकर बस गया। ड्रग्स ट्रैफिकिंग मामले में विकी गोस्वामी अमेरिका का वांटेड अपराधी है। ठाणे पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि यह एक इंटरनैशनल रैकेट है और विकी गोस्वामी इसमें मेन लिंक है। हम ममता कुलकर्णी की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं। अमेरिकी ड्रग्स इन्फोर्समेंट एजेंसी (डीईए) ने ठाणे पुलिस को विकी के ऑपरेशंस के बारे में जानकारी दी जिसमें वह प्राइम सस्पेक्ट थे। माना जा रहा है कि ममता कुलकर्णी अभी केन्या में हैं।

ममता कुलकर्णी ही करती हैं क्लाइंट्स से डीलिंग

ठाणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इंटरपोल के डर से विकी केन्या चला गया लेकिन तब ममता दुबई, अमेरिका, सिंगापुर और दक्षिण अफ्रीका में क्लाइंट्स से मिलती थीं। आरोप है कि ममता महाराष्ट्र के ड्रग्स डीलिंग नेटवर्क में भी शामिल थीं और विकी बैंकों में लेनदेन के लिए ममता का नाम इस्तेमाल करता था। आरोप है कि ममता और विकी ड्रग्स डीलिंग से मिली ब्लैक मनी को हवाला चैनल के जरिए ठिकाने लगाते थे।

दाऊद की तरह ही विका का था भौकाल

एक चैनल से बातचीत में ममता कुलकर्णी ने खुद बताया था कि एक समय में विकी का भौकाल दाऊद इब्राहिम से कम नहीं था। मुंबई में वो ड्रग्‍स तस्‍करी के लिए मशहूर था और Mandrax Tablets सप्लाई किया करता था। विकी के एक इशारे पर बॉलीवुड सितारे मुंबई से दुबई चले जाते थे।

दुबई में हुई थी मुलाकात

1996-97 में ममता कुलकर्णी बुलंदियों को छू रही थी और उसी वक्‍त विकी ने दुबई में एक होटल खोला था जिसमें बॉलीवुड के कई सितारें शामिल हुए थे। ममता कुलकर्णी का दावा है कि विकी ने बार-बार फोन करके ममता से मिलने की इच्छा जताई थी। ममता ने बताया कि वह फोन करता था मैं मिलती नहीं थी।

विकी को अपना लिव इन पार्टनर बताती हैं ममता कुलकर्णी

नवंबर 2014 में ममता कुलकर्णी ने एक न्यूज चैनल से खास बातचीत में बताया था कि विकी गोस्‍वामी उसका पति नहीं बल्कि लिव इन पार्टनर है। ममता ने बताया कि उन्‍होंने कभी शादी ही नहीं की। चैनल से बातचीत में उन्‍होंने कहा था कि वो विकी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती हैं। ममता कुलकर्णी ने कहा कि उनके दो बच्‍चों की खबर में भी कोई सच्‍चाई नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+