इस हसीन ड्रग तस्कर ने करायी 180 लोगों की हत्या, कहानी जान कांप उठेंगे आप
मेक्सिको। तस्वीर में इस लड़की को देखकर शायद आप इसके सुंदरता के कायल हो जाएं लेकिन जब आपको इसकी असलियत पता चलेगी तो आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यकीन करिए आपकी हिम्मत नहीं होगी कि आप इससे नजर मिला कर बात कर सकें। जी हां ये है मेक्सिको की सबसे ताकतवर महिला ड्रग तस्कर लॉर्ड मेलिसा ला चाइना कैल्डेरेन जिसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया है।

ला चाइना को गिरफ्तार कराने में उसी के ब्वॉयफ्रेंड पेड्रो एल चायनो गोमेज ने पुलिस की मदद की। ब्वायफ्रेंड ने पुलिस को कई अहम जानकारियां भी दीं और कहा कि वो भी पहले उसके साथ उसी के गैंग में काम करता था लेकिन उसके लगातार बढ़ते हिसंक रवैये के चलते उसने गैंग छोड़ दिया। ब्वॉयफ्रेंड ने बताया कि वो एक सनकी औरत है।

180 हत्याएं करवा चुकी है यह महिला
रिपोर्ट के मुताबिक 30 साल की मेलिसा ने 180 से ज्यादा हत्याएं करार्इ हैं। वो लोगों को किडनैप करवाने के बाद अपने शूटर्स से उनका मर्डर करा देती थी आैर उनके शरीर के टुकडों को उन्हीं के घरों के सामने ही डलवा देती थी। गोमेज ने बताया कि ला चाइना ने लोगों पर अपना खौफ बनाया हुआ था।

ला चाइना की लाइफ हिस्ट्री
इसस लेडी ड्रग लॉर्ड का असली नाम मेलिसा मार्गरिटा काल्डरोन ओजेडा है। ये तीस वर्ष की एक एशियन महिला है। उसके गैंग के लोग उसे ला चाइना के नाम से बुलाते हैं। 2005 में डैमसो कार्टल के साथ काम करते हुए इसने संगठित अपराध की दुनिया में कदम रखा।
उसके गुस्सैल रवैये और निर्दयी बर्ताव के कारण गैंग में उसका कद और रूतबा बढता गया। 2008 में उसने अपने गैंग में शूटर्स का एक दस्ता बनाया। अब उसके गैंग का प्रभाव केबो सेन ल्यूकस और ला पाज शहर तक फैल गया।












Click it and Unblock the Notifications